{"_id":"5d3e2a718ebc3e6cb025c6c9","slug":"70-clerks-failed-in-examinations-of-accountants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंटेंट की परीक्षा में फेल हो गए निकायों के 70 क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाउंटेंट की परीक्षा में फेल हो गए निकायों के 70 क्लर्क
Mon, 29 Jul 2019 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 04:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में अकाउंटेंट बनने के लिए 70 लिपिकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। प्रदेश के निकायों में कार्यरत ये क्लर्क अकाउंटेंट पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित विभागीय परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
बीते वर्ष 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित परीक्षा में 98 लिपिक शामिल हुए थे। इनमें से मात्र 28 ही परीक्षा पास कर पाए। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने परीक्षा परिणाम बीते 23 जुलाई को ही घोषित किया है।
विज्ञापन
तीन क्लर्क का परिणाम विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं लंबित होने पर घोषित नहीं किया है। इन याचिकाओं पर सुनवाई आगामी 13 अगस्त को होनी है। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार ही तीनों लिपिकों का परिणाम सार्वजनिक किया जाएगा। जो क्लर्क हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरुग्राम की देखरेख में हुई विभागीय परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
परीक्षा में कुल 55 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लिपिकों को ए ग्रेड दिया गया है। जिन क्लर्क में एक या दो पेपर में 45 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और बाकि पेपर में फेल हो गए, रि-अपीयर में उन्हें पास किए पेपर दोबारा नहीं देने होंगे।
छह विषयों में हुई थी परीक्षा
हिपा गुरुग्राम ने निकायों के लिपिकों की परीक्षा छह विषय में ली थी। प्रीसाइस राइटिंग एंड ड्राफ्टिंग व बुक कीपिंग एलिमेंट्री का पेपर पचास-पचास अंक का था। ग्रुप-बी का पेपर-वन व टू नियम एवं शर्तें विद द ऐड ऑफ बुक्स सौ-सौ नंबर के थे। ग्रुप-सी, पेपर-वन एंड टू सांविधानिक नियम एवं आदेश थ्योरी और प्रेक्टिकल भी सौ-सौ नंबर के ही थे।
परीक्षा में इन निकायों के क्लर्क हुए शामिल
परीक्षा में सांपला, सोनीपत, टोहाना, हिसार, करनाल, झज्जर, लोहारू, जींद, पुन्हाना, नीलोखेड़ी, पंचकूला, सोहना, चीका, गुरुग्राम, कैथल, थानेसर, असंध, सफीदों, जगाधरी, रेवाड़ी, रोहतक, भूना, अंबाला, गोहाना, नरवाना, रतिया, उचाना, जुलाना, कलानौर, फतेहाबाद, महम, लाडवा, झिरका, भिवानी, महेंद्रगढ़, कलायत, घरौंडा, नारनौंद, होडल, बल्लभगढ़, तावड़ू, बरवाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, नारनौल, नांगल चौधरी, अटेली मंडी शहरी निकायों के क्लर्क शामिल हुए थे।