फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 more positive including female doctor, 51 discharged

महिला डॉक्टर समेत 7 और पॉजिटिव मिले, 51 डिस्चार्ज

Fri, 05 Jun 2020 11:10 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
7 more positive including female doctor, 51 discharged
चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर के अलावा बापूधाम के एक ही परिवार के छह सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन सात मरीजों के मिलने के साथ शहर में कोरोना के कुल 309 मामले हो गए हैं। जिस डॉक्टर में कोरोना का संक्रमण पाया गया है वह सेक्टर 22 के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्र के गाइनी डिपार्टमेंट की 5 डॉक्टरों समेत 30 स्टाफ का टेस्ट कराया जा चुका है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, डॉक्टर के संक्रमित होने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, बापूधाम के एक ही परिवार के 14 वर्षीय किशोर, 10 साल के दो बच्चे, 3 साल की एक बच्ची, 35 और 40 वर्षीय महिलाएं संक्रमित पाई गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सभी कम्युनिटी कॉन्टेक्ट में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए कोरोना पॉजिटिव 51 मरीजों को डिस्चार्ज कर शुक्रवार को घर भेज दिया गया। इनमें बापूधाम के 50 और एक मरीज सेक्टर 56 का है। सेक्टर-56 निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि होने पर वह चंडीगढ़ से भागकर प्रतापगढ़ स्थित अपने गांव चला गया था। उसे भी शुक्रवार को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है जबकि पीजीआई में अभी 7 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। उन सभी को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, दो संदिग्ध की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

लोगों से अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन
कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील कर रहा है। जीएमएसएच-16 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल का कहना है कि मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग की आदत को बनाए रखना होगा। ये दोनों चीजें हमेशा के लिए हमारी सेहत को मेंटेन करने में मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed