फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   7 fire incident happenes in mohali derabassi punjab

दीवाली की रात 7 जगह लगी आग, 21 लोग झुलसे

Mon, 31 Oct 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 31 Oct 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
7 fire incident happenes in mohali derabassi punjab
दीवाली की रात आधा दर्जन जगह हुई आगजनि की घटना - फोटो : अमर उजाला
दीवाली की रात पटाखों से इलाके में आधा दर्जन आगजनि की घटनाएं घटित हुई। वहीं पटाखों के कारण आधा दर्जन बच्चें घायल हो गए। घायल चार बच्चों को उपचार के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दीवाली की रात पटाखों के शोर में उठने वाली चिंगारियों से डेराबस्सी डीएवी स्कूल के पास एक लकड़ी के गोदाम सहित आधा दर्जन जगहों पर आग लगने की सुचना फायर ब्रिगेड को प्राप्त हुई। जिसको फायर विभाग के कर्मियों ने समय रहते काबु पा लिया। आगजनि में कोई भी जानी नुकसान नही हुआ।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए फायर विभाग के मुख्य अफसर मनजीत सिंह ने बताया कि बीती रात आगजनि की सबसे बड़ी घटना लकड़ी के गोदाम में हुई। जहां तैनात चौकीदार ने आग की सुचना दी। आग पर काबु पाने के लिए फायर विभाग की तीन गाड़ियों ने दो घंटे में काबु पाया। इस दौरान गोदाम में आधे से ज्यादा पड़ी लकड़ी जल कर राख हो गई। जबकि बाकी को बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली की रात आधा दर्जन जगह हुई आगजनि की घटना

7 fire incident happenes in mohali derabassi punjab
आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
इसके अलावा जीरकपुर के गोदाम क्षेत्र में घास फूस को आग लग गई। डेराबस्सी साधु नगर में रिहायशी क्षेत्र में पड़ते एक खाली प्लाट में सुखी झाड़ियों को आग लग गई। जिस कारण नजदीक रहने वाले घरों में हडकंप मच गया। लोग डर कर घरों से बाहर आ गए। आग पर काबु पाने के लिए फायर विभाग को बुलाना पड़ा।  इसके अलावा बाकी घटनाए भी अलग-अलग गांवों में घटी। जिन पर फायर विभाग के कर्मियों ने समय रहते काबु पा लिया।

इसके अलावा पटाखों की चपेट में आने से आधा दर्जन के करीब बच्चें घायल हो गए। जिनमें से चार बच्चों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि दो बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात चार बच्चों को अस्पताल में लाया गया। जिनके हाथ व अन्य शरीर के हिस्से पटाखें के कारण जल गए थे। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चें को गंभीर चोट नही आई। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed