{"_id":"6321c0a2c43c541e8e70e6ee","slug":"68-crore-people-are-chatting-in-hindi-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवस 2022: दुनिया में बढ़ रहा हिंदी का रुतबा, 68 करोड़ लोग व्हाट्सएप में इसी भाषा में करते चैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी दिवस 2022: दुनिया में बढ़ रहा हिंदी का रुतबा, 68 करोड़ लोग व्हाट्सएप में इसी भाषा में करते चैट
Wed, 14 Sep 2022 05:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 05:28 PM IST
सार
आज 68 करोड़ लोग व्हाट्सएप पर हिंदी में चैट करते हैं। पंजाब समेत अन्य दूसरे कई राज्यों में अपने खुद की भाषा के समाचारपत्र या न्यूज चैनल को देखने के अलावा हिंदी भाषा के समाचारपत्र एवं न्यूज चैनलों का बोलबाला है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक समय था जब व्यक्ति दूसरे लोगों के सामने हिंदी बोलने में संकोच करता था लेकिन अब वह दौर जा चुका है। हिंदी दिवस के मौके पर अमर उजाला से खास बातचीत में मीडिया एवं पत्रकारिता संकाय रायत बाहरा यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार रत्तू ने यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गूगल, अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां बाजार में व्यवसाय करने के लिए हिंदी भाषा को प्राथमिकता दे रही हैं। इतना ही नहीं पूरे विश्व में हिंदी सिनेमा, हिंदी के सीरियल एवं रियलिटी शो देखे जा रहे हैं। आने वाले समय में हिंदी तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक सर्वेक्षण में पता चला है कि विश्व की 4700 भाषाओं में से इस समय सिर्फ 1100 भाषाएं ही जिंदा हैं। उनमें से 322 भाषाएं भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाती हैं लेकिन हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है जोकि विश्व स्तर पर लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर 68 करोड़ लोग हिंदी में कर रहे चैट
आज 68 करोड़ लोग व्हाट्सएप पर हिंदी में चैट करते हैं। पंजाब समेत अन्य दूसरे कई राज्यों में अपने खुद की भाषा के समाचारपत्र या न्यूज चैनल को देखने के अलावा हिंदी भाषा के समाचारपत्र एवं न्यूज चैनलों का बोलबाला है। आज पंजाब में शायद ही कोई राष्ट्रीय हिंदी अखबार है जिसका पंजाब का संस्करण न हो।
विदेश में हिंदी पढ़ने का बढ़ रहा चलन
आज हिंदी उन देशों में बहुत तेजी से बढ़ रही है, जहां पर भारतीयों की एक बहुत बड़ी संख्या वर्षों से अपना व्यवसाय कर रही है। वे भारतीय रीति-रिवाजों को वहां पर जिंदा रखे हैं। इनमें जापान, कनाडा, अमेरिका इंग्लैंड और मध्य यूरोपीय देशों के साथ रूस और कजाकिस्तान जैसे देश हैं।
हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 70 से ज्यादा पुस्तकों से योगदान
डॉ. रत्तू मूलरूप से पंजाब के रहने वाले एवं हिंदी के प्रसिद्ध लेखक हैं। वह दूरदर्शन में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अब तक 70 से ज्यादा पुस्तकें लिखी हैं।