फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   66.5 mm rain in 33 hours, mercury dropped three degrees below normal

Chandigarh News: 33 घंटे में 66.5 एमएम बारिश, सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Thu, 04 Jul 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
66.5 mm rain in 33 hours, mercury dropped three degrees below normal
चंडीगढ़। मानसून भले ही दो दिन की देरी से आया लेकिन आने के बाद पहले तीन दिन में ही बादल जमकर बरसे। बीते 33 घंटे में 66.5 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि मानसून के तीन दिनों में ही कुल 92.5 एमएम बारिश हो गई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। अभी बारिश थमने वाली नहीं है। वीरवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन शहर में बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 30 जून को मानसून के आगमन की भविष्यवाणी की थी लेकिन उस दिन कोई बारिश नहीं हुई। एक जून से लेकर 30 जून के बीच जहां कुल 9.9 एमएम बारिश हुई थी वहीं, एक जुलाई को 21.6 एमएम बारिश हो गई और जुलाई के पहले तीन दिनों में 92.5 एमएम बारिश हो गई। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8:30 के बीच 24 घंटे में 64.5 में बारिश हुई। बुधवार सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 के बीच दो एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

इस सीजन में 1 जून से लेकर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 102.4 एमएम बारिश हो गई है। यह सामान्य से 42.5 फीसदी कम है। हालांकि अभी मानसून का लगभग पूरा सीजन पड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने पहले ही बता दिया था कि इस बार बारिश ज्यादा होगी। बुधवार को सुबह 11 बजे तक बारिश हुई। उसके बाद पूरे दिन मौसम साफ रहा लेकिन बादल छाए रहे। शाम को छह बजे के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं लेकिन खबर लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई थी। बारिश का असर, तीन डिग्री गिरा पारा : चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार को बारिश की वजह से तापमान पर भी बड़ा असर देखने को मिला। शहर का अधिकतम तापमान, जो पिछले कई दिनों से सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। वह तीन दिनों की बारिश के बाद सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम केंद्र के अनुसार, वीरवार को भी शहर में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 5 जुलाई के बाद फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed