{"_id":"6754b4f3eb4849282103aa5f","slug":"61st-cavalry-became-polo-champion-by-defeating-indian-navy-4-1-chandigarh-news-c-16-pkl1049-579738-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: इंडियन नेवी को 4-1 से हराकर 61वीं कैवलेरी बनी पोलो चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: इंडियन नेवी को 4-1 से हराकर 61वीं कैवलेरी बनी पोलो चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 61 कैवलरी ने इंडियन नेवी को 4-1 से हराकर महाराजा रणजीत सिंह नेशनल पोलो टूर्नामेंट जीत लिया। इंडियन पोलो एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को चंडीगढ़ पोलो क्लब में खेला गया।
ध्रुव पाल गोदारा ने दूसरे ही मिनट में कैप्टन एपी सिंह द्वारा दिए एक बेहतरीन पास की बदौलत इंडियन नेवी को एक गोल की बढ़त दिलाई। इसके बाद पहला (राउंड) 1-0 पर छूटा। दूसरे राउंड में मेजर अनंत राज पुरोहित ने पहले की मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी की। इंडियन नेवी इस राउंड में मिली 25 गज की पेनल्टी का लाभ नहीं उठा पाई। राउंड के अंतिम क्षणों में लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान ने अन्य राइर्ड्स को छकाते हुए गोल कर मैच में पहली बार बढ़त हासिल की। तीसरा राउंड 2-1 की स्कोर लाइन के साथ समाप्त हुआ। चौथा और अंतिम निर्णायक राउंड में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों टीमें अटेकिंग मोड में नजर आईं। मैच के अंतिम डेढ़ मिनट में 25 गज की दूरी से विशाल चौहान के दागे गोल पर टीम ने दो अंक हासिल किए और टीम ने अपनी जीत 4-1 से सुनिश्चित की। लेफ्टिनेंट मेजर मनोज कुमार कटियार, जीओसी-ईन-सी, वेस्टर्न कमांड ने मेजबान चंडीगढ़ पोलो क्लब के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू और सचिव कर्नल मनोज दीवान की मौजूदगी में विजेता और उपविजेता सहित अन्य टीमों को सम्मानित किया।
सिद्धू बोले- पोलो को नया उत्साह मिला
दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इस सीजन की पहली मेजबान का सफल आयोजन हुआ। इसमें शहर और इस रीजन में पोलो को नया उत्साह मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग के चलते सीपीसी इस खेल के उत्थान में अपने प्रयास ओर तेज करेगा। उनका अगला फोकस इंडियन पोलो एसोसिएशन द्वारा अगले वर्ष पोलो सीजन की एक और अन्य मेजबानी है जिसमें इसी वर्ष की तरह देश के कोने कोने से टीमें जुटेंगीं।