फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6000 children away from studies due to lack of smartphones: CCPCR

बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का खुलासा- स्मार्टफोन नहीं होने से पढ़ाई से दूर हो गए 6000 बच्चे

Fri, 09 Oct 2020 02:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
6000 children away from studies due to lack of smartphones: CCPCR
online class - फोटो : पीटीआई
चंडीगढ़ के करीब छह हजार विद्यार्थी स्मार्टफोन के अभाव में ऑनलाइन शिक्षा से दूर हो गए हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) दे दी है। बता दें कि कोरोना काल में शहर के सभी स्कूल करीब 6 महीने तक बंद रहे। इस दौरान ज्यादातर स्कूलों ने अपने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चे स्मार्टफोन न होने से शिक्षा से दूर हो गए।
विज्ञापन


सीसीपीसीआर की सदस्य पूजा पुंछी ने कहा कि पहले कभी इतनी ज्यादा संख्या में बच्चे एक साथ शिक्षा से दूर नहीं हुए थे। कोरोना वायरस ने शिक्षा व्यवस्था को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। दरअसल, वीरवार को सीसीपीसीआर ने एक सत्कार समारोह का आयोजन किया, जिसमें कोरोना वायरस के दौरान प्रभावित हुए बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में मदद करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सीसीपीसीआर ने अभिनेता सोनू सूद, समाजसेवी करण गिल्होत्रा और सेक्टर-26 पुलिस थाने के एसएचओ नरेंद्र पटियाल को सम्मानित किया। अभिनेता सोनू सूद कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहे, उनकी जगह उनके दोस्त करण गिल्होत्रा ने उनका सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी जबकि करण गिल्होत्रा ने बच्चों को विश्वास दिलाया कि वह आगे भी इसी तरह से उनकी मदद करते रहेंगे। जीएमएसएसएस-धनास की प्रिंसिपल सीमा रानी ने कहा कि उनके बच्चों के लिए करण गिल्होत्रा किसी मसीहा से कम नहीं हैं क्योंकि उन्होंने उनके स्कूल के कई बच्चों को स्मार्टफोन मुहैया कराया ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।


शहरवासियों से मदद की अपील
सीसीपीसीआर ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वह 6000 बच्चों की मदद करने को आगे आएं, ताकि शहर में वह बच्चे जो अभी भी स्मार्ट फोन नहीं होने की वजह से ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल नहीं हो रहे हैं, उन तक स्मार्टफोन पहुंचाए जा सकें। इसके लिए अगर कोई सीसीपीसीआर की मदद करना चाहता है तो वह 0172-2617031/32 या ईमेल आईडी ccpcr.info@gmail.com पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed