फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6000 ad hoc workers to be regularised soon in Punjab

लोहड़ी तोहफा: 6000 कच्चे मुलाजिम जल्द होंगे पक्के, CM भगवंत मान ने किया एलान

Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का एलान किया था, जिसके तहत 8736 कच्चे टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
6000 ad hoc workers to be regularised soon in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के कच्चे मुलाजिमों को लोहड़ी का तोहफा दिया है। अपने ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लिखा कि पंजाब के 6000 से अधिक कच्चे मुलाजिमों को पक्के तौर पर नियुक्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी राज्य सरकार जल्द ही साझा करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया कि लोहड़ी पर्व के अवसर पर आज मैं आपके साथ एक और खुशखबरी साझा कर रहा हूं। हमारी सरकार लगातार जन हितैषी निर्णय ले रही है और इस संबंध में अब 6000 से अधिक कच्चे कर्मचारियों की पक्के तौर पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इस बारे में विस्तृत विवरण जल्दी ही जारी होगा। आपको लोहड़ी की बधाई।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर भी सीएम ने दी थी खुशखबरी
इससे पहले मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का एलान किया था, जिसके तहत 8736 कच्चे टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री के इस फैसले के तहत 8736 टीचरों में से 5442 एजुकेशन प्रोवाइडर, 1130 इनक्लूसिव एजुकेशन वालंटियर, ट्रांसपेरेंट पॉलिसी के अधीन आए 1369 और बोर्ड के तहत आए 525 टीचर पक्के किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


36000 मुलाजिम किए जाएंगे पक्के
राज्य सरकार ने अपने विभागों में कार्यरत कुल 36000 कच्चे मुलाजिमों को भी नियमित करने की तैयारी शुरू की है। इसके तहत 8736 कच्चे टीचरों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि सरकार कच्चे मुलाजिमों को एक स्पेशल कैडर के तहत पक्का करने का फैसला ले चुकी है, ताकि इस प्रक्रिया में कोई कानूनी अड़चन न आए। 


स्पेशल कैडर के तहत पक्के किए जाने वाले मुलाजिम 58 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे और उसके बाद उनके पद स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे। सरकार ने यह प्रक्रिया कानूनी राय लेने के बाद अपनाई है, जिसके लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में एक सब-कमेटी का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री की ताजा घोषणा के बाद माना जा रहा है कि 6000 अन्य कच्चे मुलाजिमों को भी उक्त प्रक्रिया के तहत पक्का किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed