{"_id":"66fec2e04c925a6b7a08e118","slug":"60-year-old-woman-arrested-in-chandigarh-on-charges-of-liquor-smuggling-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र- 60 साल, काम- शराब तस्करी: शराब के 96 पव्वों के साथ बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, बोरी में भरकर बेच रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र- 60 साल, काम- शराब तस्करी: शराब के 96 पव्वों के साथ बुजुर्ग महिला गिरफ्तार, बोरी में भरकर बेच रही थी
Thu, 03 Oct 2024 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:44 PM IST
सार
चंडीगढ़ में 60 साल की बुजुर्ग महिला शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई है। महिला के पास से 96 शराब के पव्वे मिले हैं।
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोप में बुजुर्ग महिला गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को देर शाम 60 साल की बुजुर्ग महिला को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा है। महिला की पहचान धनास के रहने वाली अजमेरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 96 शराब के पव्वे मिले हैं। इनमें देसी शराब के 48 पव्वे मार्का संतरा और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए हैं। मलोया थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला डड्डूमाजरा कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने महिला को काबू कर लिया। उसके पास मौजूद सफेद रंग के कट्टे को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें से उक्त शराब के कुल 96 पव्वे मिले। महिला के पास शराब बेचने का कोई परमिट या लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।