{"_id":"636d1e7cb310506e0422bb62","slug":"60-thousand-students-deprived-of-filling-board-form-due-to-1338-temporary-schools-not-getting-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 1338 अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं मिलने से 60 हजार विद्यार्थी बोर्ड फार्म भरने से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 1338 अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं मिलने से 60 हजार विद्यार्थी बोर्ड फार्म भरने से वंचित
Thu, 10 Nov 2022 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
प्राइवेट स्कूल संघ ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से एक्सटेंशन लेटर जारी करने की मांग की है। प्रदेश के इन 1338 स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक पांच लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में 1338 अस्थाई स्कूलों को एक्सटेंशन नहीं मिलने से 60 हजार विद्यार्थी बोर्ड का फार्म भरने से वंचित रहे गए हैं। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा ने प्रदेश के करीब 3200 अस्थाई स्कूलों में से सरकार के घोषणा पत्र के वादे के अनुसार एकमुश्त स्थाई मान्यता की बाट देख रहे 1338 स्कूलों को एक्सटेंशन दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि स्थाई स्कूलों की बोर्ड फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। इन अस्थाई स्कूलों के न तो बोर्ड फार्म भरे जा रहे हैं और न ही नौंवी से 12वीं के एनरोलमेंट भरे जा रहे हैं, क्योंकि एक्सटेंशन न मिलने से इन स्कूलों को भिवानी बोर्ड से ऐफिलेशन नहीं मिली है, जिससे इन स्कूलों की पोर्टल आईडी बंद है। इसलिए इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को देखते हुए इन स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी किया जाए, ताकि ये स्कूल बोर्ड एफिलेशन फार्म भरकर अपने बच्चों के बोर्ड फार्म ऑनलाइन भर सके।
विज्ञापन
प्रदेश के इन 1338 स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक पांच लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें अकेले 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं के लगभग 60 हजार विद्यार्थी हैं, जो बोर्ड फार्म भरने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई स्कूलों ने स्पोर्ट्स फंड भी शिक्षा विभाग में जमा करवाया है, जिसके आधार पर इन स्कूलों के बच्चों ने शिक्षा विभाग द्वारा करवाए गए खेलों में भी भाग लिया है।
विज्ञापन
कुंडू ने कहा कि पिछले लंबे समय से बहुत से मिडल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए अधिकार अनुसार एमआईएस पोर्टल पर काम कर रहे हैं। इनको स्कूल कोर्ड भी मिला हुआ है। ये स्कूल अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को विभागीय एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत भी करते हैं। आज तक इन सभी मिडल स्कूलों के बच्चों के लिए दिया जाने वाला एसएलसी भी सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में मान्य है। इसलिए इन मिडल स्कूलों से भी ऐफिलेशन भरवाया जाए।