फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 people have shown interest in adopting anamika

आखिर किसकी गोद में खेलेगी नन्ही अनामिका

Wed, 19 Feb 2014 03:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 19 Feb 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
60 people have shown interest in adopting anamika
कालका रेलवे क्वार्टर के पास 26 जनवरी को मिली अनामिका को गोद लेने के लिए अब तक करीब 60 लोग सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके पैर में जख्म होने के कारण अभी उसे अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की एडॉप्शन अधिकारी पूनम सूद ने बताया कि 1-6 माह तक के बच्चों को गोद लेने के लिए 60 लोगों की वेटिंग है और अनामिका सबसे कम उम्र की बच्ची है। इसलिए लोगों की यह पहली पसंद भी है।
विज्ञापन


नियम के अनुसार, बच्ची के मिलने के 90 दिनों के भीतर पुलिस को रिपोर्ट सौंपनी होती है। पुलिस क्लीयरेंस के 15-20 दिन बाद ही इस बच्ची को कोई गोद ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोद लेेने के सभी मानकों पर खरा उतरने पर वरीयता के आधार पर बच्ची को गोद दिया जाएगा।

चार दिनों में दो सौ ग्राम बढ़ा वजन
अनामिका का वजन पिछले चार दिनों में दो सौ ग्राम बढ़ा है। उसे जब अस्पताल लाया गया था तो उसका वजन दो किलो था। अब उसका वजन 2.6 किलोग्राम हो गया है।

सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के निकू वार्ड में उपचाराधीन अनामिका का शुगर लेवल और प्लेटलेट्स भी नार्मल है। निकू वार्ड में ड्यूटी पर तैनात मेडिकल आफिसर डा. अतुल ने बताया कि मंगलवार को अनामिका का शुगर लेवल 120 और प्लेटलेट्स दो लाख के करीब पहुुंच चुका है।

उसके दाहिने पैर का जख्म काफी बड़ा है। जख्म भरने समय लग सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed