फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 new AC buses will be gifted tomorrow, many new routes of Himachal-Uttarakhand will start.

हिमाचल और उत्तराखंड के लिए दौड़ेंगी बसें: CTU में शामिल हुई 60 नई एसी बसें, लांग रूट पर चलेंगी

Mon, 13 Jan 2025 03:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आईएसबीटी-17 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंगलवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
60 new AC buses will be gifted tomorrow, many new routes of Himachal-Uttarakhand will start.
सीटीयू बस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहरवासियों और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए मंगलवार का दिन खास होने जा रहा है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की ओर से खरीदी गई 60 नई एसी बसें सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। इन बसों के संचालन से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा। कई नए रूट शुरू होंगे, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आईएसबीटी-17 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मंगलवार को इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये 60 एसी-बसें 31 रूटों पर दौड़ेंगी, जिनमें से कई नए हैं और कुछ पुराने रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इन रूटों पर ट्रायल रन सफल रहा है। सीटीयू ने इन नई एसी बसों को विशेष रूप से लांग रूट की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार कराया है। ये बसें चंडीगढ़ से कई लोकप्रिय स्थलों के साथ-साथ अन्य कई नए रूटों पर भी संचालित होंगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, ये बसें यात्रियों को अधिक आराम और सुविधाएं प्रदान करेंगी। इन बसों में आधुनिक एसी सिस्टम, आरामदायक सीटें और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा हर बस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यात्रियों को बसों की लोकेशन की रियल-टाइम जानकारी मिल सकेगी। सीटीयू के अधिकारियों का कहना है कि नई बसें न केवल यात्रियों के लिए आरामदायक होंगी बल्कि यात्रा समय को भी कम करेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटक और स्थानीय यात्री अब इन नई एसी बसों से अपने गंतव्य तक तेजी और आराम से पहुंच सकेंगे। बता दें कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की यह नई बसें डिपो नंबर-एक की पुरानी 60 बसों को रिप्लेस करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चार-पांच महीने में आ सकती हैं 100 ई-बसें
सीटीयू ने 12 मीटर की अल्ट्रा लो फ्लोर की 100 ई-बसों के लिए पीएमआई के साथ समझौता किया है। ये बसें डिपो नंबर-4 के 100 डीजल बसों की जगह लेंगी। किलोमीटर के आधार पर बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए सीटीयू 61.80 रुपये चुकाएगा। इसमें केंद्र सरकार से प्रति किमी 24 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वर्तमान में शहर की सड़कों पर जो 80 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं, वे केंद्र सरकार की फेम इंडिया स्कीम के अंतर्गत लाई गई हैं। प्रति बस केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को 45 लाख रुपये की सब्सिडी दी है लेकिन अब सब्सिडी देने के मॉडल को बदला गया है। अब प्रति किमी 24 रुपये की सब्सिडी केंद्र देगा। वर्तमान में 40-40 करके 80 ई-बसों के लिए दो कंपनियों से समझौता हुआ है। पहली 40 बसों के लिए अशोक लेलैंड से 10 साल के लिए 154.01 करोड़ और फरवरी 2022 में अन्य 40 बसों के लिए वोल्वो-आयशर के साथ 10 साल के लिए 115.44 करोड़ में समझौता हुआ। वोल्वो-आयशर को सीटीयू 44.99 रुपये प्रति किलोमीटर चुका रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed