फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   6 people acquitted in kidney scandal by high court

किडनी कांड में आरोपी 6 लोगों को हाईकोर्ट ने किया बरी, ट्रायल कोर्ट ने दी थी 5 साल की सजा

Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
6 people acquitted in kidney scandal by high court
हाईकोर्ट - फोटो : SELF

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अमृतसर किडनी कांड के आरोपियों पांच डॉक्टरों और एक अन्य को दोषी करार देकर सुनाई गई 5 साल की सजा के आदेश को खारिज कर दिया है। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में इन छह को दोषी करार देते हुए नवंबर 2013 में 5-5 वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


जस्टिस फतेहदीप सिंह ने यह आदेश इस मामले में दोषी करार दिए गए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ओपी महाजन, डॉक्टर जगदीश गार्गी, डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर, डॉक्टर एचएस भुटानी, अरजिंदर सिंह और सुरेश कुमार की सजा के खिलाफ अपील को स्वीकार करते हुए जारी किए हैं। 17 वर्षीय युवक ने अमृतसर में 8 अक्तूबर को शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि बलजीत सिंह विक्की ने उसे सुरेश कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति के लिए अपनी किडनी 40 हजार रुपये में बेचने को कहा था। 
विज्ञापन


बाद में उसे धमकी देते हुए कहा गया था कि अगर वह किडनी नहीं देगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने इस डर से अपनी किडनी दे दी थी। आरोपी डॉक्टरों पर उसकी किडनी निकालने का आरोप लगाया गया था।  शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसे जब अमृतसर के किडनी कांड की जानकारी मिली तो उसके बाद ही वह इस मामले में शिकायत करने की हिम्मत कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दे सजा सुना दी थी। सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की गई जिसे हाईकोर्ट ने वर्ष 2014 में एडमिट करते हुए इन्हे जमानत दे दी थी। अब हाईकोर्ट ने इनकी अपील को स्वीकार करते हुए इन सभी को राहत देते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के आदेशों को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed