{"_id":"5daf66d88ebc3e93bc19b748","slug":"6-arrested-including-five-minors-in-theft-case-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl3546860159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के केस में पांच नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के केस में पांच नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पांच नाबालिगों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के करीब एक लाख रुपये, बाइक, ई-रिक्शा की बैटरियों के अलावा अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। मंगलवार को नाबालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें बाल सुधारगृह भेज दिया गया है जबकि कोर्ट ने जीरकपुर निवासी पुनीत गोयल (23) को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एसपी सिटी विनीत कुमार ने बताया कि सेक्टर-31 थाना अंतर्गत प्लॉट/ फैक्ट्रियों में कुछ समय से लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। इसके बाद साउथ कार्यकारी डीएसपी गुरमुख सिंह और सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। राजदीप सिंह, एएसआई बलवीर सिंह को गुप्त सूचना मिली की प्लॉट और फैक्ट्रियों से नकदी चोरी करने के मामले में कुछ आरोपी सामान बेचने की फिराक में इंडस्ट्री एरिया स्थित डीआरडीओ बिल्डिंग के पास सक्रिय हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पांच नाबालिगों समेत छह आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम उनकी निशानदेही पर 6 डीओ स्मॉल बोतल, 5/6 पैकेट ब्रास शीट (करीब 300 किलो), 150 किलो नल का हैंडल, पेपर होल्डर, 1 ब्रास डियर, करीब एक लाख 6 हजार नकदी 7 11 बैटरी, और एक बाइक बरामद किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि सभी नाबालिगों की उम्र 14 से 17 के बीच है। यह गैंग पिछले काफी समय से एरिया में सक्रिय था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपी पुनीत गोयल नशे का आदी है और वह 9वीं क्लास तक पढ़ा लिखा है।