550वां प्रकाश पर्वः एक सितंबर से पाक शुरू करेगा वीजा जारी करने की प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब सहित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन के लिए आने वाले दुनिया भर के सिखों के लिए पाकिस्तान सरकार एक सितंबर से वीजा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। 30 सितंबर तक सभी श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिए जाएंगे।
पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर व आंतरिक मंत्री सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एजाज शाह, प्रांतीय मंत्रियों और गवर्नर हाउस के अन्य अधिकारियों की धार्मिक पर्यटन और विरासत समिति (आरटीएचसी) के अधिकारियों के बीच गवर्नर हाउस में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
इस बैठक में अधिकारियों ने चौधरी सरवर को बताया कि 31 अगस्त को गवर्नर हाउस में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस सम्मेलन में दुनिया भर से सिख विद्वान, चिंतक और धार्मिक नेताओं के साथ-साथ पाकिस्तान पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्वान भी शामिल होंगे।
इस बैठक में करतारपुर कॉरिडोर परियोजना के अब तक हुए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। 12 नवंबर को गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की रणनीति और कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारत व अन्य देशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन श्री ननकाना साहिब से गुरुद्वारा साहिब तक एक विशेष शटल सेवा शुरू की जाएगी। रेलवे स्टेशन से श्री गुरुद्वारा साहिब तक एक विशेष सुरंग का निर्माण किया जा रहा है।
प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा साहिब तक जाने में कोई भी समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए शटल का प्रबंध किया गया है। लंगर के मेन्यू पर भी विचार किया गया। गवर्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंगर बनाने के लिए पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी विश्वास में लिया जाए।
श्री ननकाना साहिब में अगले सप्ताह से तम्बू शहर स्थापित करने का काम होगा शुरू
बैठक में गवर्नर ने बताया कि सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया 1 सितंबर को शुरू होगी और महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी। श्री ननकाना साहिब में एक तम्बू शहर स्थापित करने पर काम अगले सप्ताह शुरू होगा। गुरुद्वारा सच्चा सौदा से श्री ननकाना साहिब तक सड़क के निर्माण के लिए धन मुहैया कराया गया था और जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू होगा।
अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यूके, यूएसए और अन्य देशों से आने वाले सिख विद्वानों को करतारपुर कॉरिडोर निर्माण स्थल पर भी लेकर जाया जाएगा। इन सिख विद्वानों से करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण परियोजना और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों के आयोजन के बारे में सुझाव देने के लिए कहा जाएगा। सरकार सभी सुझावों पर विचार करेगी और इन्हें लागू करेगी।
पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर ने दोहराया कि पाकिस्तान नवंबर तक गलियारे की परियोजना को पूरा कर लेगा। पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए पाकिस्तान समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के लिए एक सुरक्षित देश है।
नवंबर तक पूरा होगा करतारपुर गलियारे का काम
पाक की गुरुद्वारा करतारपुर साहिब तक शटल सेवा अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी
अमृतसर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए भारत व अन्य देशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन श्री ननकाना साहिब से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब तक एक विशेष शटल सेवा शुरू की जाएगी। अगले सप्ताह से ननकाना साहिब में टेंट सिटी और वाघा रेलवे स्टेशन से यह सेवा शुरू करने की तैयारी है।