फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550 students marched in the Plaza Market

चंडीगढ़ः प्लाजा में 550 विद्यार्थियों ने निकाला मार्च, गतका प्रदर्शन भी, जानी बाबा नानक की कहानी

Wed, 27 Nov 2019 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
550 students marched in the Plaza Market
प्लाजा मार्केट में मार्च करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) और यूटी शिक्षा विभाग ने सेक्टर-17 स्थित प्लाजा मार्केट में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ‘वॉकिंग विद बाबा नानक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से 550 विद्यार्थी व अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में चंडीगढ़ व्यापार मंडल की तरफ से सहयोग किया गया। वॉकिंग विद बाबा नानक कार्यक्रम श्री गुरु नानक देव जी के विचारों पर समर्पित था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूटी शिक्षा विभाग के सचिव बीएल शर्मा पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित एक पुस्तक का भी अनावरण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ के 14 प्रसिद्ध कलाकारों ने लाइव पेंटिंग की। स्कूलों के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक जी के विचारों के पोस्टरों को लेकर सेक्टर-17 की प्लाजा मार्केट में मार्च निकाला। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शबद गायन से सबको निहाल किया और विद्यार्थियों की तरफ से गतका का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रूबिंदरजीत सिंह बराड़, स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के मेंबर सेक्रेटरी महावीर सिंह, चीफ कंजरवेटर देबेंद्र दलाई, कनाडा के आर्टिस्ट जरनैल सिंह, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजिंदर कौर, डीईओ अनुजीत कौर, डीडीईओ हरबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed