{"_id":"5e2bf8278ebc3e4aee43380f","slug":"55-years-old-kashmiri-man-missing-from-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा से कश्मीरी बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता, परिजन बोले- पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा से कश्मीरी बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता, परिजन बोले- पुलिस ने उठाया
Sat, 25 Jan 2020 01:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में कश्मीरी कपड़े बेचने वाला बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि उनके बुजुर्ग को पुलिस ने उठाया है। कश्मीरी बुजुर्ग की पहचान बशीर अहमद (55) के तौर पर हुई है। लापता हुए बुजुर्ग के परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें नहीं ढूंढा गया, तो वह संघर्ष के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
शबीर अहमद ने बताया कि वह जिला कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर के गांव माकम के रहने वाले हैं व पिछले कई साल से शहर में सर्दियों के दिनों में कपड़े बेचने के लिए आते हैं व गर्मियों में वापस चले जाते हैं। वह शहर के परसराम नगर में राजू बाबा वाली गली में किराये के मकान में रहते हैं। उसने बताया कि जब उसके पिता बशीर अहमद गुरुवार को शाम को पुराना थाना के समीप कपड़े बेच रहे थे तो उसी दौरान दिल्ली नंबर की काले रंग वाली बुलेरो गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए और उसके पिता को उनके पूरे कपड़ों एवं अन्य समान समेत अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने जिले में साथ लगते सभी थानों में जाकर उसके बारे में जानकारी हासिल की लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बताया कि जिन लोगों ने मौके पर बोलेरो गाड़ी को देखा था, उन्होंने उसे बताया कि गाड़ी में पंजाब पुलिसकर्मी सवार थे। इस संबंध में आईजी अरुण मित्तल का कहना था कि उनके ध्यान में मामला आ चुका है। इस संबंध में एसएसपी को आगे की कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए है।
विज्ञापन