{"_id":"5edea56d8ebc3e902576adcb","slug":"55-fire-personnel-donated-blood-in-memory-of-martyrs-chandigarh-news-pkl3775909111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में 55 फायर कर्मियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में 55 फायर कर्मियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
चंडीगढ़/पंचकूला। सेक्टर-32 के फायर स्टेशन में शहीद हुए फायरकर्मियों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 फायर कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इन सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह रक्तदान शिविर चंडीगढ़ रीजनल कंप्यूटर सेंटर सेक्टर-17 की बिल्डिंग में 8 जून 2014 में लगी भीषण आग को बुझाते समय शहीद हुए चंडीगढ़ फायर सर्विस के फायरमैन अमनदीप सिंह और एयरफोर्स फायर सर्विसेज के लीडिंग फायरमैन रविंद्र कुमार शर्मा की याद में पिछले पांच साल से लगाया जा रहा है।
शिविर का आयोजन चंडीगढ़ फायर सर्विस यूनियन द्वारा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक पीजीआई के सहयोग से किया गया। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजेशन का खास ख्याल रखा गया। इसके अलावा रक्तदानियों को मास्क भी दिए गए। शिविर का उद्घाटन स्टेशन फायर ऑफिसर जगतार सिंह एवं स्टेशन फायर ऑफिसर एलबी गौतम ने किया। उन्होंने रक्तदानियों से बात की और उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। चंडीगढ़ फायर सर्विस इंप्लाइज यूनियन के प्रधान सचिन चौधरी, महासचिव संदीप कुमार और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि यह शिविर एडिशनल कमिश्नर कम चीफ फायर ऑफिसर अनिल गर्ग की प्रेरणा से लगाया गया। इसमें सुशील कुमार, स्टेशन फायर ऑफिसर अमरजीत सिंह, जगदीप सिंह, सुरमुख सिंह और श्री शिव कांवड़ महासंघ से गुलशन कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, अजय सिंह एवं अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।