फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   54 students of a school hostel have tested positive for COVID-19 in Karnal

हरियाणा : स्कूल के हॉस्टल में कोरोना का कहर, 54 छात्र मिले पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

Tue, 02 Mar 2021 05:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
54 students of a school hostel have tested positive for COVID-19 in Karnal
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

हरियाणा के करनाल जिले के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में मंगलवार को 54 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। विद्यार्थियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने के बाद करनाल डीसी निशांत कुमार के निर्देश पर कुंजपुरा सैनिक स्कूल को कंटेनमेंट जोन और कुंजपुरा खंड के भौगोलिक क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक के बाद एक कई स्कूलों में विद्यार्थी संक्रमित पाए जा रहे हैं। करनाल के कुंजपुरा सैनिक स्कूल में छह विद्यार्थियों को बुखार की शिकायत के बाद 28 फरवरी को कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर हॉस्टल में विद्यार्थियों और स्टाफ के कुल 390 सैंपल लिए थे। इनमें से 54 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रभाव से एक टीम सैनिक स्कूल भेजी गई और सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि 14 फरवरी के बाद अलग-अलग राज्यों से लौटे विद्यार्थी यात्रा के दौरान ही संक्रमित हुए हैं। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार घर से लौटते समय यात्रा के दौरान विद्यार्थी संक्रमित हो सकते हैं। क्योंकि विद्यार्थियों ने घर से चलते समय कोरोना की जांच कराई थी।

पहले दिन 1109 लोगों ने लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को हरियाणा में 1109 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि दूसरी डोज का 2408 लोगों ने टीका लगवाया। अब तक पूरे प्रदेश में 302380 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 117, अंबाला में 213, गुरुग्राम में 83, रेवाड़ी में 102, पंचकूला में 70 लोगों ने टीका लगवाया। इसके अलावा, फतेहाबाद में 3, कैथल में 5, सिरसा में 12, चरखी दादरी में 10, पलवल में 13, कुरुक्षेत्र में 19, रोहतक में 25 और सोनीपत में 33 लोगों ने टीका लगवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed