फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   535 flats may be cancelled of lig block in mohali

बड़ा झटकाः मोहाली में बेघर हो सकते हैं 535 परिवार

Mon, 10 Aug 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 10 Aug 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
535 flats may be cancelled of lig block in mohali

सेक्टर-70 स्थित एलआईजी फ्लैट्स के निवासियों के सिर पर हमेशा कैंसिलेशन की तलवार लटकी रहती है। लोगों द्वारा मकानों में जरूरत के मुताबिक करवाए निर्माण पर गमाडा के तेवर तीखे हैं। ज्यादातर लोगों को गमाडा नोटिस भेज चुका है, यहां के कई घर कैंसिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


एलआईजी ब्लॉक में 535 फ्लैट हैं। समय के साथ लोगों के परिवार बढ़ते गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी जरूरत के मुताबिक इन फ्लैटों में कमरा, रसोई, सीढ़ियां आदि बनवा लीं। पर बाद में गमाडा ने इस निर्माण को अवैध करार दे दिया। साथ ही सारा निर्माण गिराने के लिए लोगों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लगातार गमाडा नोटिस भेजता है, लोग उसका जवाब देते हैं। लेकिन राहत किसी को नहीं मिलती। यहां के कई घरों को कैंसिल भी किया जा चुका है। बाकी घरों पर भी कभी भी गमाडा की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि गमाडा ने कैंसिलेशन के बाद किसी को भी घर से बेदखल नहीं किया है। लेकिन लोगों को हर समय सिर से छत छिनने का डर सताता रहता है। सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत तमाम नेताओं ने चुनाव में वादा किया था। पर आज तक नीड बेस्ड पॉलिसी नहीं लागू हुई।

अंदरूनी सड़कों पर सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। दस दिनों बाद सफाईकर्मी नजर आते हैं। हर तरफ गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
- करम सिंह धनोआ
लोगों ने परिवार बढ़ने के बाद जरूरत के मुताबिक अपने घरों में निर्माण कर लिया। अब गमाडा उनके मकान कैंसिल कर रहा है।
- सुशील कुमार, उपप्रधान एलआईजी आरडब्ल्यूए
कोठियों के सामने टिन शेड में शराब का ठेका खुल गया है, जिससे काफी समस्या आ रही है। कहने के बा भी गमाडा कुछ नहीं कर रहा है।
- प्रेम सिंह
एमआईजी सुपर में सड़कों की री-कारपेटिंग नहीं हुई। रोड गलियां बंद पड़ी हैं, बारिश होते ही सब तरफ पानी भर जाता है।
- कुलदीप सिंह, प्रधान एमआईजी सुपर आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed