{"_id":"571f75094f1c1beb7fa91b32","slug":"520-constables-recruitment-constables-recruitment-in-chandigarh-online-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी पुलिस भर्ती, 115 दिन में भी पूरी नहीं हुई फार्मों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी पुलिस भर्ती, 115 दिन में भी पूरी नहीं हुई फार्मों की जांच
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस में 520 पदों पर कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में आवेदकों को अगले चरण की परीक्षा (शारीरिक) की तारीख का इंतजार है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद पुलिस पिछले 115 दिन में आवेदकों के फॉर्म चेक करके लिस्ट भी नहीं बना पाई है।
जबकि, अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। सबसे पहले आवेदन की तारीख के लिए कई बार तय समय बढ़ाया गया। लेकिन, बाद में आवेदन के लिए एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2015 की तारीख तय हुई।
520 पदों के लिए कुल 2 लाख 40 हजार आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आए। इसके बाद से पुलिस विभाग को कैटेगरी के हिसाब से लिस्ट तैयार कर शारीरिक परीक्षा का कॉल लेटर भेजना था। लेकिन, 31 दिसंबर 2015 के बाद 26 अप्रैल 2016 तक लिस्ट तैयार नहीं हो सकी। हालांकि, इसी बीच पुलिस की जांच टीम को कुछ आवेदकों को ई मेल भेजना था। ताकि फॉर्म में छूटे आवश्यक दस्तावेजों को दोबारा मंगाया जा सके। लेकिन, इसके बाद से पुलिस प्रक्रिया कहां पहुंची। इस बारे में अधिकारियों से किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
दौड़ का समय भी बढ़ाया
कांस्टेबल भर्ती में प्रशासन ने फिजिकल टेस्ट में कुछ राहत दी थी। 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी। पहले दौड़ का समय 5 मिनट 45 सेकेंड था। दौड़ के लिए भी आयु सीमा के तहत ग्रुप बनाए गए हैं।
सुबह परीक्षा शाम को रिजल्ट
कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अधिकारियों के अनुसार ऑब्जेक्टिव टाइप 100 अंकों का पेपर सुबह लिया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट संभव हुआ तो उसी दिन देर रात या अगले दिन घोषित कर दिया जाएगा।
जल्द होगा फिजिकल टेस्ट
पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि जांच प्रक्रिया जल्द पूरी करके फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी ओर आवेदकों को फिजिकल टेस्ट की तारीख का इंतजार है।