हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस समेत 52 अधिकारियों का तबादला, करनाल समेत कई जिलों के DC बदले
मनदीप कौर को फरीदाबाद का नया डीसी बनाया गया है। विरेंदर कुमार दहिया को पानीपत का नया डीसी बनाया गया है। मोनिका गुप्ता महेंद्रगढ़ की नई डीसी होंगी। जगदीश शर्मा कैथल के डीसी होंगे। मोहम्मद इमरान रजा रेवाड़ी, प्रशांत पंवार अंबाला के नए डीसी होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने सोमवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देर रात जारी हुई सूची में सरकार ने अंबाला, पंचकूला और रोहतक सहित नौ जिलों के डीसी समेत 52 अधिकारियों का तबादला कर दिया। पानीपत, अंबाला, पंचकूला, रोहतक, नूंह, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल और रेवाड़ी के जिला उपायुक्त बदल दिए हैं। इसके अलावा, साकेत कुमार और मोहम्मद शाइन को फिर बिजली विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच सरकार ने सुधीर राजपाल से गुरुग्राम के दोनों कार्यभार ले लिए हैं। जल्दी ही उनको चंडीगढ़ में अहम पद पर जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सरकार ने सोमवार देर रात जारी तबादला सूची में मौलिक शिक्षा निदेशक वीरेंद्र दहिया को फील्ड में तैनात करते हुए पानीपत का जिला उपायुक्त नियुक्त किया है। इसके अलावा सरकार ने डॉ. प्रियंका सोनी को पंचकूला, अजय कुमार को रोहतक, प्रदीप दहिया को नूंह, मनदीप कौर को फतेहाबाद, मोनिका गुप्ता को महेंद्रगढ़, जगदीश शर्मा को कैथल, मोहम्मद इमरान रजा को रेवाड़ी और प्रशांत पंवार को अंबाला का डीसी लगाया है।
- डा. प्रभजोत सिंह विशेष सचिव पर्सनल, प्रशिक्षण, विजिलेंस और निदेशक पर्यटन विभाग
- मोहम्मद शाइन एमडी हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन व हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
- डॉ. अमित अग्रवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के वर्तमान कार्यभार के साथ डीजी कला एवं संस्कृति
- संजय जून एनएचएम में सचिव और सीईओ आयुष्मान भारत
- पीसी मीणा आयुक्त गुरुग्राम नगर निगम व सीईओ जीएमडीए
- ए श्रीनिवास सीईओ फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी
- शेखर विद्यार्थी सचिव नागरिक उड्डन
- संजीव वर्मा एमडी बैकवर्ड क्लास
- आरसी बिढान एमडी हरियाणा बीज विकास निगम
- गीता भारती एमडी हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
- एस नारायण सचिव राजस्व विभाग
- रिपुदमन सिंह ढिल्लों सचिव हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग
- यश गर्ग एमडी एचएसआईडीसी
- पंकज विशेष सचिव वित्त विभाग
- मनी राम शर्मा श्रम आयुक्त
- सुजान सिंह प्रशासक एचएसवीपी
- अशोक कुमार गर्ग आयुक्त नगर निगम हिसार
- जयवीर सिंह आर्य एमडी हरियाणा लैंड रिक्लेमशन एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन
- मुकेश आहुजा सीए हरियाणा मार्केर्टिंग बोर्ड
- राजनारायण कौशिक निदेशक पंचायत विभाग
- राजेश जोगपाल रजिस्ट्रार सहकारी समिति
- मुकुल कुमार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एमडी हैफेड
- अंजू चौधरी आयुक्त नगर निगम अंबाला
- महाबीर कौशिक विशेष सचिव-1 गृह विभाग
- यशपाल आयुक्त मानेसर नगर निगम
- नर हरि बांगड़ खनन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
- डॉ. शालीन एमडी वेयर हाउस व निदेशक हरको बैंक
- अजय सिंह तोमर निदेशक खेल विभाग
- जय कृष्ण आभीर निदेशक ग्रामीण विकास
- सुशील सारवान निदेशक रोजगार
- निशांत कुमार यादव प्रशासक माता शीतला देवी का कार्यभार
- मुनीष शर्मा अतिरिक्त निदेशक एंटी करप्शन ब्यूरो
- विवेक भारती एडीसी सिरसा
- हरीश कुमार वशिष्ठ एडीसी भिवानी
- जय इंद्र सिंह छिल्लर एडीसी चरखी दादरी
- ब्रह्मजीत सिंह रांगी एडीसी फतेहाबाद
- हितेश कुमार मीणा एडीसी गुरुग्राम
- विश्राम कुमार मीणा आयुक्त सोनीपत नगर निगम
- आनंद कुमार शर्मा आयुक्त पलवल नगर निगम
- विवेक अग्रवाल एमडी हरियाणा कौशल निगम
- रोहित डेयरी विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार
