फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 workers want work on the helpline of the administration

प्रशासन की हेल्पलाइन पर 500 मजदूरों ने कॉल कर मांगा काम

Sat, 04 Jul 2020 11:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
500 workers want work on the helpline of the administration
चंडीगढ़। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बनाए गए हेल्पलाइन पर अब तक 500 से ज्यादा मजदूरों ने कॉल कर नौकरी की मांग की है। यह स्थिति तब है जब 50 हजार से ज्यादा मजदूरों को प्रशासन विशेष ट्रेनों के माध्यम से घर पहुंचा चुका है। इसके अलावा हजारों मजदूर पैदल, साइकिल व अन्य माध्यमों से अपने घर की ओर जा चुके हैं। प्रशासन ने बीते दिनों शहर में बेरोजगार बचे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बिल्डिंग में एक हेल्प डेस्क और तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए थे। मजदूरों की मदद को बनाए गए नोडल ऑफिसर राजीव तिवारी ने बताया कि अब तक हेल्पलाइन नंबरों पर 500 के करीब प्रवासी मजदूरों ने रोजगार के लिए कॉल किया है। सभी की लिस्ट तैयार प्रशासन की तरफ से असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को भेज दी गई है ताकि वह आगे इस पर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले जहां दिन में 40 से 50 कॉल आ रहीं थीं, वहीं अब इनकी संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को उनके पास 15 कॉल ही आईं, क्योंकि अधिकतर मजदूर इसके लिए उनके पास अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो इन नंबरों पर करें कॉल
जो मजदूर चंडीगढ़ में ही रहना चाहते हैं, उनके लिए रोजगार के अवसरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अधिकतर मजदूर पहले ही प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के जरिए अपने राज्य वापस लौट चुके हैं। रोजगार के लिए प्रवासी मजदूर हेल्पलाइन नंबर 7657977811, 7657977812, 7657977813 और 7657977814 पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं। कॉल करने के बाद उन्हें अपना नाम, चंडीगढ़ में जहां रहते हैं वहां का पता, मोबाइल नंबर और पहले क्या काम करते थे, इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed