फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 smart villages will be built in Punjab on the lines of cities

Punjab: 500 गांव बनेंगे स्मार्ट, शहर की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं, सड़क-इंटरनेट से लैस होंगे स्मार्ट विलेज

Fri, 13 Jan 2023 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

पंचायत विभाग द्वारा स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के लिए चयनित गांवों में सुलभ शौचालय, कूड़ादान, प्रत्येक घर में यूनिक नंबर, गलियों में साइन बोर्ड, एलईडी लाइटें लगाई जांएगी। इसके अलावा हरेक गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा।

विज्ञापन
500 smart villages will be built in Punjab on the lines of cities
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

शहरों की तर्ज पर पंजाब में 500 स्मार्ट विलेज बनाए जाएंगे। इन गांवों में आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पंजाब सरकार ने रंगला पंजाब मुहिम के तहत यह निर्णय लिया है। बाकायदा इसको लेकर सभी बीडीओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण में हर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे पांच गांवों का चयन किया जाएगा, जिनमें सरकार आधारभूत सुविधाएं विकसित करेगी। पंचायती राज विभाग ने खंड विकास अधिकारियों को गांवों का चयन करने के साथ मास्टर प्लान विकसित करने को कहा है। जानकारी के अनुसार पहले इसको लेकर 31 दिसंबर 2022 तक का समय रखा गया था। किसी वजह से देरी के चलते अब सरकार जल्द इसको लेकर कसरत तेज करने जा रही है। ये गांव शहरों की तर्ज पर विकसित होंगे, जिनमें सड़क, इंटरनेट, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं हर समय मिलेंगी। गौर हो कि पंजाब सरकार ने हाल ही में श्रीआनंदपुर साहिब के 85 गांवों में एम ग्राम एप लाँच किया था, जिसकी सफलता को देखते हुए इसे राज्य भर में लागू करने की योजना है। इसके साथ ही रंगला पंजाब मुहिम के तहत अब सरकार स्मार्ट विलेज विकसित करने जा रही है।
विज्ञापन


इन सुविधाओं से स्मार्ट बनेंगे गांव
पंचायत विभाग द्वारा स्मार्ट विलेज प्रोजेक्ट के लिए चयनित गांवों में सुलभ शौचालय, कूड़ादान, प्रत्येक घर में यूनिक नंबर, गलियों में साइन बोर्ड, एलईडी लाइटें लगाई जांएगी। इसके अलावा हरेक गांव के तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए बेंच लगेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा और सेनिटेशन को इसमें प्रमुखता से शामिल करने की योजना है। वहीं, प्रत्येक गांव में युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं देने के लिए एक लघु सूचना एवं प्रौद्योगिकी इकाई (स्मॉल आईटी यूनिट) स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नहीं लगेगा किसी नेता का बोर्ड
स्मार्ट विलेज के तौर पर विकसित होने वाले गांवों की खासियत यह होगी कि इनमें किसी नेता या मंत्री का उदघाटन और शिलान्यास का बोर्ड नहीं लगाया जाएगा। बल्कि, इस योजना में अगर कोई समाजसेवी या संस्था सहयोग करती है तो सरकार गांव के सार्वजनिक स्थान पर उसका नाम अंकित करेगी।


रंगला पंजाब का सपना होगा पूरा : धालीवाल
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि इस परियोजना से रंगला पंजाब मुहिम को बल मिलेगा और यह सपना साकार होगा। मंत्री ने कहा कि गांवों की सूची और मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द इस मुहिम को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed