50 साल का हुआ देश का ये राज्य, धूमधाम से मनेगा जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का एक राज्य 50 साल का होने जा रहा है। इस खुशी को धूमधाम से सेलिब्रेट करने की तैयारी चल रही है। ये राज्य है हरियाणा, जो नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर राज्य बना था। प्रदेश की सरकार गोल्डन जुबली को बेहद धूमधाम से मनाएगी।
एक नहीं बल्कि दो-दो जश्न होंगे। दरअसल, 26 अक्तूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। एक नंवबर को राज्य गठन के 50 साल पूरे रहे हैं। ऐसे में जश्न जबरदस्त होगा।
मुख्यमंत्री खट्टर ने बुधवार को इस संदर्भ में मंत्रियों के साथ चर्चा की। बैठक में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस श्याम सिंह राणा और कमल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। बैठक में हरियाणा की गोल्डन जुबली पर पूरे साल कार्यक्रम किए जाने पर चर्चा हुई।
1991 में मनाई गई थी सिल्वर जुबली
सरकार अब इन दोनों समारोहों को आकर्षक ढंग से मनाने की तैयारी में जुट गई है। तय मसौदे के मुताबिक हरियाणा की गोल्डन जुबली के बहाने खट्टर सरकार प्रदेश में साल भर अपनी उपलब्धियों का जलसा करेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसर इस मंथन में जुटे हुए हैं। दोनों कार्यक्रमों का अलग-अलग प्रारूप तैयार किया जाएगा। इससे पहले साल 1991 में हरियाणा की सिल्वर जुबली मनाई गई थी। एक नवंबर 1966 को पंजाब से विभाजित होकर हरियाणा का गठन हुआ था। इस वर्ष हरियाणा के गठन को 50 साल पूरे हो जाएंगे।