{"_id":"654aa04e6a4230b5f302640a","slug":"50-kilos-of-snacks-and-sweets-were-destroyed-challan-issued-chandigarh-news-c-16-sml1026-279355-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 50 किलो नमकीन और मिठाइयां नष्ट कराईं, चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 50 किलो नमकीन और मिठाइयां नष्ट कराईं, चालान काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को ग्रेन मार्केट और दड़वा गांव में छापा मारा। इस दौरान 50 किलो मिलावटी नमकीन और मिठाइयां नष्ट की गईं। वहीं, चार नमूने लेकर पांच के खिलाफ चालान काटा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम इससे पहले मिठाइयों के 38 नमूने लेने के साथ चार अन्य के चालान काट चुकी है। इससे पहले भी खाद्य सामग्रियों के 18 नमूने लिए गए हैं। प्रशासन की अपील है कि त्योहार के दौरान खाद्य सामग्रियों की खरीद में सतर्क रहें। ग्रेन मार्केट और दड़वा में नष्ट करवाई गई नमकीन और मिठाइयां निम्न गुणवत्ता की पाई गई थीं। वे खुले में रखी थीं। उन पर धूल और मक्खयों की भरमार थी। लोग मिलावट संबंधी शिकायत के लिए जीएमएसएच-16 स्थित खाद्य सुरक्षा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आपातकालीन फोन नंबर 102 या 0172-2752128 पर या भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के वेब पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance/ पर शिकायत कर सकते हैं।
इनसेट-
नकली मावा की पहचान ऐसे करें
- एक चम्मच खोया या मावा लें और उसे एक कप गर्म पानी में मिला दें। उसमें थोड़ा सा आयोडीन नमक डालें। अगर उसका रंग नीला हो जाए तो इसमें स्टार्च की मिलावट की गई है।
- एक बर्तन में दूध या खोया का एक छोटा सा नमूना लें और इसमें कुछ सांद्र सल्फ्यूरिक एसिड मिलाएं। अगर सैंपल में बैंगनी रंग की झलक आने लगे तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट है।
विज्ञापन
- शुद्ध खोया में तैलीय और दानेदार बनावट होती है। इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है और हथेली पर रगड़ने पर यह चिकनाहट का निशान छोड़ देता है।
- असली खोया पानी में आसानी से घुल जाता है जबकि मिलावटी घुलने में थोड़ा समय लेगा।