फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50-50 thousand demanded for the recruitment of peon on contract

Chandigarh News: अनुबंध पर चपरासी की भर्ती के लिए मांगे 50-50 हजार

Wed, 10 May 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
50-50 thousand demanded for the recruitment of peon on contract
चंडीगढ़। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण चंडीगढ़ में अनुबंध पर चपरासी की भर्ती में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में कुछ उम्मीदवारों से 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। प्राधिकरण को इन उम्मीदवारों की शिकायत मिलने पर विनोद कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने अमित कुमार दास और आजाद अहमद के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने बीते 9 मार्च को ठेके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल समेत ऑफिस असिस्टेंट के दो पदों, रिसेप्शनिस्ट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर और कार्यालय चपरासी के एक-एक पद के लिए भर्ती निकाली थी। भर्ती प्रक्रिया में जींद के पवन कुमार ने चपरासी के लिए आवेदन किया था। उसने प्राधिकरण को बताया कि अमित कुमार दास नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने भर्ती का लालच देकर 50 हजार रुपये की मांग की। उसने आजाद अहमद नामक व्यक्ति की भी जानकारी दी। उसने भी यही मांग की। पूनम ठाकुर नामक एक महिला वकील भी अथॉरिटी के समक्ष पेश हुई। उसने एक अर्जी देकर बताया कि उसे भी एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई और 50 हजार रुपये देकर चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। वहीं महिला वकील की दो महिला मित्रों को भी ऐसी कॉल आई थी। पूनम समेत उसकी दो दोस्त भी इस भर्ती में उम्मीदवार थीं। इसके आधार पर यह शिकायत पुलिस को आगे दी गई है। पुलिस इस गैंग की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed