फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5.20 Lakh fraud in the name of job from retired Subedar

सेवानिवृत सूबेदार से नौकरी के नाम पर 5.20 लाख की धोखाधड़ी

Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
5.20 Lakh fraud in the name of job from retired Subedar
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित निजी सिक्योरिटी कंपनी पर 5.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। सेवानिवृत्त सूबेदार से सुरक्षाकर्मी की नौकरी लगवाने के नाम पर यह धोखाधड़ी हुई। लगातार शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में शिकायत देकर पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार धरमपाल गुरदासपुर निवासी हैं। सोमवार को शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले सुरक्षाकर्मी की नौकरी से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित कंपनी में पहुंचे और नौकरी के लिए बात की। दफ्तर में एक महिला ने एरिया प्रबंधक की नौकरी का ऑफर देकर मोटी तनख्वाह का लालच दिया। नौकरी के लिए उनसे कई कागजात हस्ताक्षर करवाने के अलावा रजिस्ट्रेशन के नाम पर बीस हजार फीस जमा करवाई गई। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी के नाम पर हस्ताक्षर किया हुआ एक खाली चेक ले लिया और कहा कि उनकी नौकरी जल्द लग जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से कुल पांच लाख रुपये निकलवा लिए गए हैं। इसके बाद कंपनी में दोबारा संपर्क किया तो उन लोगों ने गोलमोल जवाब दिया। लेकिन अब वह न तो नौकरी लगवा रहे हैं और न ही उसे पैसे वापस मिले हैं। परेशान शिकायतकर्ता ने मोहाली में एक्स सर्विसमैन शिकायत सेल के प्रधान सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस सोही से संपर्क किया। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को ब्रिगेडियर की बेटी बताने वाली महिला कंपनी की संचालक
एसएस सोही ने बताया कि इस कंपनी का संचालन एक महिला कर रही है, जो खुद को आर्मी के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की बेटी बताती है। सोही ने आरोप में बताया कि पहले भी कंपनी कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुकी है। बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बता दें कि बीते सप्ताह पंचकूला के रहने वाले फौज से सेवानिवृत्त हवलदार श्री कृष्णा को सुरक्षाकर्मी की नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed