फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   49 deaths and 2705 tested positive for covid-19 in Punjab

कोरोना वायरस : पंजाब में 49 की जान गई, 2705 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 7032 संक्रमितों की मौत

Sun, 04 Apr 2021 11:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
49 deaths and 2705 tested positive for covid-19 in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

पंजाब में शनिवार को संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो गई। अब तक संक्रमण से राज्य में 7032 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 2705 नए मामले भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 33 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 313 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इस समय राज्य में 25314 सक्रिय मामले हैं। शनिवार को अमृतसर में 7, होशियारपुर में 6, गुरदासपुर व लुधियाना में 5-5, जालंधर व रोपड़ में 4-4, कपूरथला, मोहाली और संगरूर में 3-3, बठिंडा, पटियाला व तरनतारन में 2-2 और फाजिल्का, फिरोजपुर, पठानकोट में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मोहाली में दो की मौत
मोहाली में कोरोना के मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 360 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3500 पार कर अब 3529 हो गई है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन इसके बावजूद भी लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि जिसे भी सर्दी, खांसी या जुकाम है। वे लोग अपना कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट की मुफ्त सुविधा है। वहीं, विभाग की मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिन दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। जबकि संक्रमितों में डेराबस्सी से 25, ढकोली से 48, घड़ुआं से 4, खरड़ से 17,  कुराली से 12, लालड़ू से 6 और मोहाली शहरी एरिया के 248 केस शामिल हैं। जिले में कोरोना के अब तक 27881 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 23910 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 3529 है, जबकि मौतों की संख्या 442 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के नियम तोड़ने वालों के कटे चालान
जानकारी के मुताबिक कोरोना की रोकथाम के लिए जो दिशानिर्देश दिए गए हैं और सरकार ने तो नियम बनाए हैं उन्हें तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं, लोगों को मास्क पहनने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। मोहाली में शनिवार को कोरोना नियम तोड़ने वाले 60 लोगों के चालान काटे गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों पर केस भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed