{"_id":"65fbc89436a55fb2490d6bba","slug":"47-percent-of-total-voters-in-chandigarh-are-up-to-39-years-of-age-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगे युवा, चंडीगढ़ में 47 प्रतिशत मतदाता 18-39 की उम्र के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: लोकसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगे युवा, चंडीगढ़ में 47 प्रतिशत मतदाता 18-39 की उम्र के
Thu, 21 Mar 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:12 PM IST
सार
युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह भरने के लिए चुनाव आयोग लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आयोग का फोकस है कि इस वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए। ऐसे में उम्मीदवारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस वर्ग को रिझाने की ही रहेगी। हालांकि नए मतदाताओं को अभी भी जोड़ा जा रहा है, इसलिए अंतिम सूची के जारी होने तक संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
यूथ वोटर होगा निर्णायक
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सबकी नजर प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर टिकी है लेकिन संभावित उम्मीदवारों की नजर युवा मतदाताओं पर है, जो इस बार जीत-हार में सबसे बड़ी भूमिका अदा करेंगे।
आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में कुल मतदाताओं में से करीब 47 प्रतिशत मतदाता 39 साल तक के हैं। इनमें से भी 22 प्रतिशत मतदाता 29 साल की उम्र तक के ही हैं, जो सांसद के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची के आधार पर इस बार शहर में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 6 लाख 47 हजार है।
अमर उजाला ने उम्र के आधार पर मतदाताओं आंकड़े जुटाकर विश्लेषण किया तो सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया कि सबसे अधिक एक लाख 40 हजार 212 मतदाता 18 से 29 साल के बीच के हैं, जो कुल मतदाताओं का 22 प्रतिशत हैं। इनके अलावा 30 से 39 साल के मतदाताओं की संख्या 1 लाख 62 हजार 639 है, यानी कुल मिलाकर 18 से 39 साल तक के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 851 है, जो करीब कुल संख्या का 47 प्रतिशत है। यह युवा वर्ग में माना जाता है।
विज्ञापन
80 पार बुजुर्गों से ज्यादा है पहली बार वोट डालने वाला यूथ
इस बार चुनाव का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि 80 पार के मतदाताओं से अधिक संख्या तो 18-19 साल के मतदाताओं की है, जो पहली बार वोट डालेंगे। शहर में 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 11,547 है, जबकि 19 साल तक के मतदाता 15,006 है। शहर में 60 से 79 उम्र के बुजुर्गों की संख्या भी कम नहीं है। इस उम्र वर्ग में कुल 91,599 मतदाता हैं। एक रोचक पहलू यह भी है कि 70-79 उम्र वर्ग के बीच महिलाओं की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा है। इसमें पुरुषों की संख्या 14,808 है लेकिन महिलाओं की संख्या 15,152 है। अन्य सभी उम्र वर्ग में पुरुष महिलाओं से ज्यादा हैं।
अभी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड
अगर अभी भी 18 वर्ष से अधिक के किसी व्यक्ति का वोटर कार्ड नहीं बना है तो वह इसे बनवा सकता है। इसके लिए https://voters.eci.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। यहां मतदाता सूची को देखने के साथ मतदाता पहचानपत्र में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोलिंग बूथ का विवरण देखा जा सकता है। लोग अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें भी नया मतदाता बनने से लेकर अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। इस चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि से कम से कम 10 दिन पहले फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़ में वोटर
उम्र वर्ग प्रतिशत
18-19 2.31
20-29 19.34
30-39 25.12
40-49 21.46
50-59 15.80
60-69 9.52
70-79 4.62
80 पार 1.78