फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   45 percent students from class 6th to 8th reached school on the first day In Haryana

हरियाणा: पहले दिन 6 से 8वीं तक के 45 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, जींद में सबसे अधिक रही हाजिरी

Sat, 24 Jul 2021 02:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Jul 2021 02:55 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने 23 जुलाई से छठवीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। अभिभावकों की अनुमति के बाद शुक्रवार को पहले दिन इन विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कोरोना से बचाव के तमाम उपायों का सख्ती से पालन करवाया गया। बता दें कि इससे पहले 16 जुलाई को हरियाणा सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले थे। 

विज्ञापन
45 percent students from class 6th to 8th reached school on the first day In Haryana
पहले दिन स्कूल पहुंचीं छात्राएं।

विस्तार

हरियाणा में बेशक इस समय कोरोना के केस कम आ रहे हैं लेकिन विद्यार्थियों और अभिभावकों में अभी इसका भय बना हुआ है। इसी कारण छठी से आठवीं कक्षा तक स्कूल खोलने के पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में मात्र 45 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूलों में पहुंचे, जबकि 55 प्रतिशत विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। सबसे अधिक जींद में 71 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में 68 और रेवाड़ी 64 प्रतिशत बच्चों की हाजिरी रही, जबकि सबसे कम नूंह 12, पलवल जिले में मात्र 23 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में 6 से 8वीं तक के 5784 स्कूल हैं। इनमें कुल विद्यार्थियों की संख्या 6,09,473 है। कोविड नियमों को देखते हुए सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत मतलब आधी संख्या 3,04,737 विद्यार्थियों को स्कूल में आने के लिए अनुमति दी थी। लेकिन मात्र 1,38,359 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। निर्धारित संख्या के हिसाब से यह 55 प्रतिशत कम है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकार ने कोविड नियमों के तहत ही स्कूल खोले हैं और स्कूल में बच्चे के लिए आने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है। दूसरी ओर, 16 जुलाई से खोले गए 9 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की हाजिरी 53 प्रतिशत रही। प्रदेश के 3365 स्कूलों में कुल विद्यार्थियों की संख्या 745111 है, आधी संख्या के हिसाब से 372556 को आने की अनुमति है। लेकिन शुक्रवार को 195600 विद्यार्थी ही स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 जिला   उपस्थिति प्रतिशत
 अंबाला  5222 48
भिवानी  6687 48
चरखी दादरी 2888  56
फरीदाबाद 4122 27 
फतेहाबाद 6624 42
गुरुग्राम 6260 35
हिसार  12247  61
झज्जर 4400  58
जींद 11279 71
कैथल  10114 65
करनाल 8479   47
कुरक्षेत्र  6715  59
महेंद्रगढ़ 5493  68
नूंह 3240 12
पलवल 3466 23
पंचकूला 3800 42
पानीपत 6223 46
  रेवाड़ी   5345  64
रोहतक 4814  58
सिरसा 9431  50
सोनीपत 6154 41
यमुनानगर 5347 41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed