{"_id":"68853d2d6564a1d56c0ea58d","slug":"44-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-online-trading-chandigarh-news-c-16-pkl1091-773964-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 44 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 44 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32ए के रहने वाले अनिल प्रकाश दुबे के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई 2023 को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टाटा कैपिटल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए ट्रेडिंग एप के जरिए 5 से 10 प्रतिशत का मुनाफा दिलाने का दावा किया। शुरुआत में 15 हजार जमा करवाकर मुनाफा दिखाया गया और धीरे-धीरे विश्वास जीतकर आरोपी ने 3.67 लाख तक की रकम अलग-अलग किस्तों में जमा करवा ली। इस तरह आरोपी ने आईपीओ में रजिस्ट्रेशन और शेयर अलॉटमेंट का झांसा देकर 44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित शेयर खरीदता रहा लेकिन जब मुनाफे की रकम के साथ पैसे मांगे तो आनाकानी की जाने लगी। पीड़ित को ठगी का अहसास होने पर साइबर थाने में शिकायत दी।
आरोपी ने पीड़ित को एक व्हाटस्एप ग्रुप में जोड़ा। जहां कई अन्य लोग ग्रुप में एड कर निवेश के लिए प्रोत्साहित करते रहे। हर स्टेप के लिए अलग-अलग नंबरों से कॉल और चैट के जरिए पीड़ित से पैसा ट्रांसफर कराया गया। आरोपी ने बार-बार लिंक भेजकर पीड़ित से उसके निजी डिटेल्स और अकाउंट की जानकारी भी हासिल की।