फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   43 candidates of PU Senate graduate election struggle for victory

पीयू सीनेट स्नातक चुनाव के 43 उम्मीदवारों ने जीत के लिए ताकत झोंकी

Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
43 candidates of PU Senate graduate election struggle for victory
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट स्नातक वर्ग के चुनाव 26 सितंबर को होने प्रस्तावित हैं। इस चुनाव में कूदे 43 प्रत्याशी दिन-रात प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वहीं भाजपा व कांग्रेस के दिग्गज भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए ताकत लगा रहे हैं।
विज्ञापन

स्नातक वर्ग का चुनाव छात्रों व पूर्व सीनेटरों के संघर्ष के बाद हो रहा है। हालांकि इसके लिए चांसलर की अनुमति आना बाकी है। इस चुनाव में 3.50 लाख से अधिक मतदाता हिस्सा लेंगे। इस चुनाव के लिए हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में बूथ बनाए जा रहे हैं। पीयू के कर्मचारी यहां जाकर चुनाव करवाएंगे। चुनाव की तिथि नजदीक आते देख प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि 18 से 20 प्रत्याशी अधिक ताकत लगा रहे हैं, क्योंकि उनकी अपनी छवि भी है और उन्हें राजनीतिक दलों के नेता भी समर्थन कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस के लिए एकतरफा जीत इस चुनाव में संभव नहीं दिख रही। कुल 15 सीटों पर सभी दलों के सदस्य जीतकर आएंगे। निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत के लिए ताकत लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed