लोगों के लिए दवाइयों से जुड़ी अच्छी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए दवाइयों से जुड़ी बेहद अच्छी खबर है। केंद्र सरकार एक नया फरमान जारी करने की तैयारी में है। आगामी एक अप्रैल से 400 नई दवाएं सस्ती करने की तैयारी में है। ये दवाएं सस्ती होंगी और इसकी क्वालिटी भी बढ़िया होगी।
ये दवाएं एक अप्रैल से सभी केमिस्ट शॉप पर मौजूद होंगी। इनमें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट व एंटीबायोटिक की दवाएं शामिल हैं। इनके रैपर पर बीपीपीआई लिखा होगा।
इन दवाओं के नाम आईएमए की ओर से सुझाए जाएंगे। उन्होंने माना कि अब भी कई डॉक्टर मरीजों की पर्ची पर साल्ट के बजाय कंपनी का नाम लिख रहे हैं। इससे निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
300 डाक्टरों पर गिरेगी गाज, होगी जांच
डॉक्टरों और फार्मास्युटिकल कंपनी के बीच सांठगांठ की शिकायत मिलने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने उसकी जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दवा कंपनी ने 300 डाक्टरों के खाते में रुपये जमा कराए हैं। एमसीआई ने सभी डाक्टरों से पूछताछ शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ में आयोजित ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजन (गेपिया) के वार्षिक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने चंडीगढ़ पहुंचे एमसीआई की एथिक्स कमेटी के सदस्य डॉ. केके अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन डाक्टरों के खाते में रुपये जमा किए गए हैं, उन सभी के नाम एमसीआई के पास हैं।
इनमें हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डॉक्टर भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने राशि का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि सभी डॉक्टरों से एमसीआई ने जवाब तलब किया है। छह माह में जांच पूरी हो जाएगी, इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अग्रवाल ने माना कि चिकित्सा के पेशे में कुछ लोग हैं जो डॉक्टरों को बदनाम करने में लगे हैं। इससे ईमानदार और अच्छा काम करने वाले डॉक्टरों के काम की अनदेखी हो जाती है।