फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 ton Quraan Buried Graveyard, bjp complaint police

कब्रिस्तान में दफनाईं 40 टन से ज्यादा कुरान शरीफ

Sun, 28 Dec 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Sun, 28 Dec 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
40 ton Quraan Buried Graveyard, bjp complaint police

मौली गांव के कब्रिस्तान में शनिवार को 40 टन से ज्यादा कुरान शरीफ दफना दी गईं। इस पर रोष जताते हुए भाजपा नेताओं ने पुलिस से शिकायत की है। भाजपा नेता इस जमीन पर कब्रिस्तान बनाने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड के अनुसार, कश्मीर में बाढ़ के बाद वहां कई बुक सेलर्स की किताबें खराब हो गईं थीं। उन्होंने ये किताबें रद्दी में बेच दी। मक्खन माजरा के एक कबाड़ी ने 700 रुपये क्विंटल के हिसाब से यह किताबें खरीदीं। इनमें काफी संख्या में कुरान शरीफ भी थीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 72 हजार रुपये में यह कुरान शरीफ खरीदी थीं।
विज्ञापन


सतिंदर सिंह कर रहे हैं विरोध
सुबह जेसीबी मशीनों से कब्रिस्तान की खुदाई शुरू की गई। यहां दो ट्रकों में कुरान शरीफ लाई गईं थीं। सूचना मिलने पर भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह इस जमीन पर कब्रिस्तान का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि डीसी मोहम्मद शाइन ने यह जमीन नियमों को ताक पर रखकर मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दी है। शनिवार को उन्होंने मौली चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और आईजी को भी इसकी शिकायत भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के इशारे पर हो रहा है सब : सतिंदर

40 ton Quraan Buried Graveyard, bjp complaint police

सतिंदर सिंह ने कहा कि अभी उनकी शिकायत पेंडिंग है। इस आधार पर यहां दफनाने की कोई प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए। अब ये कुरान शरीफ दफनाने का जो मामला आया है, इससे साबित होता है कि सीनियर अफसरों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि ये सब डीसी के इशारे पर हो रहा है।

इसलिए है विवाद
सतिंदर सिंह ने डीसी मोहम्मद शाइन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ये जमीन मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दी, जबकि कागजों में ये सरकारी जमीन है। सतिंदर के मुताबिक, यूटी प्रशासन ने यह नौ एकड़ भूमि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों से ली थी।

कोट्स...
हमने यहां किसी प्रकार के निर्माण की कोशिश नहीं की है। हमने सिर्फ धार्मिक भावनाओं को देखते हुए कुरान शरीफ दफनाई हैं। वैसे भी ये कब्रिस्तान यहां 1990 से बना हुआ है। इस गांव के लोग वर्षों से यहां शव दफना रहे हैं। डीसी ने किसी प्रकार का फायदा पहुंचाने की कोशिश नहीं की है।  
-मौलवी शकील अहमद कासमी, चेयरमैन
चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed