{"_id":"62a0581721187a442608e733","slug":"40-thousand-workers-of-haryana-kaushal-rozgar-nigam-will-get-salary-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के 40 हजार कर्मियों को दो दिन में मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत भरी खबर: हरियाणा में कौशल रोजगार निगम के 40 हजार कर्मियों को दो दिन में मिलेगा वेतन
Wed, 08 Jun 2022 01:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:35 PM IST
सार
बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के प्रबंधक निदेशक अनंत कुमार पांडेय और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अनुबंध पर कार्यरत 40 हजार कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को आगामी दो दिन में अप्रैल और मई माह का वेतन दिया जाए। जिन कर्मियों के जॉब रोल निगम के दायरे में नहीं हैं व उनका डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है, उनके वेतन पुराने तरीके से ही बनाकर 13 जून तक अवश्य दिए जाएं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को कहा कि निगम द्वारा प्रेषित कर्मियों का डाटा जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे कर्मियों के वेतन इनवॉइस तैयार किए जा सकें। इसके अलावा, उन्होंने कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कर्मचारियों के दस्तावेजों को भी पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि वेतन बनाने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि कौशल रोजगार निगम के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत अब तक 42,243 कर्मियों का पंजीकरण किया जा चुका है। अब तक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 8,778 कर्मियों में से 8,080 का डाटा पोर्टल पर डाल दिया गया है और शेष का डाटा बुधवार को ही अपलोड कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग के 1,943 कर्मियों और स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के 1,558 कर्मियों का डाटा भी अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के प्रबंधक निदेशक अनंत कुमार पांडेय और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, शहरी स्थनीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े।