फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 thousand quintal paddy gate pass deleted in Assandh grain market

धान खरीद फर्जीवाड़ा: मंडी में 40 हजार क्विंटल के गेट पास डिलीट, करनाल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा

Sat, 15 Oct 2022 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 12:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से पूछताछ की है। मार्केट कमेटी के गेट पास का रिकॉर्ड और आढ़तियों के बही खाते के रिकॉर्ड का मिलान किया गया है। प्रारंभिक जांच में फर्मों के रिकॉर्ड का मिलान नहीं हो पाया तो उन्हें समय दिया गया है। वहीं आढ़तियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
40 thousand quintal paddy gate pass deleted in Assandh grain market
असंध में धान खरीद की जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले में जुंडला अनाज मंडी क्षेत्र की तीन राइस मिलों के बाद अब असंध अनाज मंडी में फर्जीवाड़ा सामने आया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच में मंडी में 40 हजार क्विंटल के गेट पास डिलीट किए जाने के अलावा राइस मिलों के सत्यापन में भी गड़बड़ी मिली है। बीजी ऑवरसीज राइस मिल में 8200 कट्टे उत्तर प्रदेश का चावल मिला। यह चावल धान के बैगों के नीचे छिपाया गया था। 

विज्ञापन


श्री श्याम राइस मिल में धान के करीब पांच हजार बैग कम पाए गए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है। असंध में ही राधे-राधे राइस मिल और बालाजी राइस मिल के अलावा अरडाना स्थित ग्रीन वैली राइस मिल में भी रात तक जांच जारी रही। वहां भी अगर गड़बड़ी मिली है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आढ़तियों और मार्केट कमेटी का रिकॉर्ड भी मिलाया जा रहा 
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों से पूछताछ की है। मार्केट कमेटी के गेट पास का रिकॉर्ड और आढ़तियों के बही खाते के रिकॉर्ड का मिलान किया गया है। प्रारंभिक जांच में फर्मों के रिकॉर्ड का मिलान नहीं हो पाया तो उन्हें समय दिया गया है। वहीं आढ़तियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। राइस मिलर्स गड़बड़ी कर सरकार को करोड़ो रुपये की चपत लगाते हैं। इसमें खरीद एजेंसियां भी शामिल होती हैं। हैफेड ने मिलों को धान आवंटित किया हुआ है। इस कारण एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। अब मुख्ममंत्री उड़नदस्ता और पुलिस मिलकर जांच करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में ये रहे शामिल
सीएम फ्लाइंग की टीम में इंस्पेक्टर बली राम, राज सिंह, सब इंस्पेक्टर शेर सिंह, एएसआई जोगिंद्र, वीरेंद्र संधू शामिल रहे। टीम सुबह से ही असंध में जांच कर रही है। पहले अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद मिलों में जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन की गई।

 

असंध के पांच राइस मिलों में सुबह से रात तक जांच की गई है। बीजी ऑवरसीज में लगभग 8200 कट्टे यूपी के चावल के लगे थे। मिलर ने यह चावल धान के बैगों के नीचे छिपाया था। पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं श्री श्याम राइस मिल में भी रिकॉर्ड से करीब पांच हजार कट्टे कम धान पाया गया है। वहीं अन्य मिलों में देर रात तक जांच जारी है, जहां गड़बड़ी पाई जाएगी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अजीत सिंह, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed