{"_id":"d0656aa93f5674d0e8c1d1caef128541","slug":"40-million-recovered-from-auction-of-goods-of-satlok-ashram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख दिलवा गया सतलोक का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख दिलवा गया सतलोक का सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/ बरवाला
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपाल के सतलोक आश्रम में पड़ा माल 40 लाख रुपये में बिका है। चार दिसंबर को हुई सामान की बोली से एकत्रित लाखों रुपये प्रशासन ने ट्रेजरी में जमा करवा दिए हैं। अब जिला प्रशासन डीजल, केरोसिन सहित अन्य सामान की कभी भी बोली करवा सकता है। इस माल से भी सरकार के खाते में लाखों रुपये जमा होंगे।
विज्ञापन
बरवाला के एसडीएम प्रशांत अटकान ने बताया है कि बरवाला में जिन लोगों ने खुली बोली लगाई थी, उन्होंने निर्धारित समय अवधि पर आश्रम से सामान उठा लिया। बोली देने वालों से 50-50 हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाए गए थे।
विज्ञापन
500 से अधिक लोग पहुंचे थे बोली छुड़वाने
बोली छुड़वाने के लिए जींद, हिसार और फतेहाबाद जिले के व्यापारी खरीददार बनकर पहुंचे थे। उम्मीद से ज्यादा लोग अचानक पहुंच जाने से प्रशासन ने सिक्योरिटी राशि की कंडीशन रख दी थी। इसके बाद बोली दाताओं से सिक्योरिटी राशि जमा करवाई गई। इस स्थिति में 117 लोगों ने सामान खरीदने के लिए सिक्योरिटी जमा करवाई थी।
विज्ञापन
16 लाख मिले घी से
सरकार के खाते में करीब 40 लाख रुपये के आसपास राशि जमा हुई। इनमें सबसे अधिक धन घी के टीन से प्राप्त हुआ है। आश्रम में 519 घी के टीन रखे थे। एक टीन 3120 रुपये में बिका। इनकी यह राशि कुल मिलाकर 16 लाख रुपये से अधिक हुई।