फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 Family Shift to Quarantine Center from Bapudham Phase-1

बापूधाम फेज-1 से 40 परिवार क्वारंटीन सेंटर शिफ्ट, एक व्यक्ति ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोकझोंक

Fri, 05 Jun 2020 11:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
40 Family Shift to Quarantine Center from Bapudham Phase-1
पुलिस के साथ हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

बापूधाम के संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से फेज-1 से 35 से 40 परिवारों को शुक्रवार को क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के विरोध करने पर चंडीगढ़ पुलिस सख्ती से पेश आई। कालोनी के 715 नंबर ब्लॉक की पॉकेट खोलने के लिए प्रशासन की ओर से एहतियातन यह कदम उठाया गया है।  

विज्ञापन

  
बता दें कि बापूधाम कॉलोनी की अब तक छह पॉकेट को खोला जा चुका है। अन्य को सेफ जोन में ले जाने के लिए यूटी प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। शुक्रवार को फेज-1 के 715 नंबर ब्लॉक के लगभग 40 परिवारों को क्वारंटीन करने के लिए रायपुरकलां सेंटर ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने क्वारंटीन सेंटर ले जाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल बिगड़ता देख चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद ही आक्रोशित युवक पर काबू पाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौके पर मौजूद थे, उनके द्वारा भी युवक को समझाने का प्रयास किया गया। 

लोगों को तैयारियों के लिए दिया छह घंटे का वक्त   
रायपुर कलां में बने क्वारंटीन सेंटर में लोगों को शिफ्ट करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया गया। क्वारंटीन किए जाने वाले परिवारों को सुबह नौ बजे जरूरी सामान पैक करने के लिए गया था, दोपहर बाद ही उन्हें सीटीयू की बसों से क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। इस दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ।  - संजीव कोहली, सीडीआई, चंडीगढ़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed