फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 Prisoners Run Away from Burail Jail

चंडीगढ़ में बुडै़ल जेल से 4 कैदी फरार

Sun, 31 Aug 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Aug 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
4 Prisoners Run Away from Burail Jail

बुडै़ल जेल से शुक्रवार रात 11 बजे चार कैदी फरार हो गए है। जेल से कैदी फरार होने और हूटर बजने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के होश उड़ गए। सूचना पर डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह सबसे पहले बुडै़ल जेल पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने वहां पहुंचते ही जेल प्रशासन के साथ मिलकर सभी रास्तों को बंद करवा दिया और चंडीगढ़ पुलिस फोर्स को बुला लिया। इसी दौरान डीएसपी ऑपरेशन सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जेल के आसपास फरार कैदियों की तलाश की गई। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि जेल में सभी कैदी मौजूद हैं और यह मॉक ड्रिल थी।

सुरंग की तलाश में जुटी पुलिस

4 Prisoners Run Away from Burail Jail

देर रात हुई इस मॉक ड्रिल में सूचना के कुछ समय बाद ही ऑपरेशन सेल के कमांडो भी पहुंच गए। उन्होंने आते ही जेल को घेर लिया। मौके पर रिजर्व फोर्स और सेक्टर-34 थाना पुलिस भी पहुंच गई।

डीएसपी जगबीर ने बुडै़ल जेल के चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दी। सभी ने संयुक्त रूप से हाई बीम टॉर्च से फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही एक टीम बुड़ैल जेल में संभावित सुंरग की तलाश में जुट गई।

शहर भर में तैनात कर दी गई फोर्स

4 Prisoners Run Away from Burail Jail

मध्य रात्रि में चंडीगढ़ के सभी एंट्री प्वॉइंट पर फोर्स तैनात कर दी गई और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। दो घंटे तक बुडै़ल जेल के आसपास कैदियों की तलाश की गई। इसके साथ ही बैरकों में कैदियों को देखने के लिए वार्डन लगा दिए गए।

करीब दो घंटे बाद जेल प्रशासन ने बताया कि जेल के अंदर सभी कैदी मौजूद हैं, कोई भी फरार नहीं हुआ है। डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को मॉक ड्रिल की गई थी। यह मॉक ड्रिल यह पता लगाने के लिए की गई थी कि चंडीगढ़ और जेल प्रशासन कितना मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed