फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 Corona positives, three from Bapudham

सेक्टर 40 के डॉक्टर समेत शहर में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, तीन बापूधाम के

Mon, 11 May 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
4 Corona positives, three from Bapudham
चंडीगढ़। शहर में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। रविवार को भी कोरोना के 9 नए मामले आए, जिनमें अकेले बापूधाम के 8 मरीज जबकि एक मरीज सेक्टर-40 का है। बापूधाम में मिले 8 मरीजों में तीन पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं, जिनमें पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। वहीं, पांच अन्य मरीज अलग-अलग परिवारों से हैं। वहीं, सेक्टर 40 निवासी पॉजिटिव व्यक्ति रोपड़ के सरकारी अस्पताल में तैनात है, जिसका कोरोना टेस्ट रोपड़ में ही हुआ है। 9 नए केस आने के बाद शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 179 हो गई है। जबकि 8 नए केस आने के बाद कोराना बढ़ बन चुके बापूधाम में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 115 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को अचानक सिर्फ बापूधाम से 21 मामले सामने आए थे। ऐसी स्थिति में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए वहां बचाव कार्य करना काफी कठिन होता जा रहा है। रविवार को बापूधाम से पॉजिटिव मिले एक ही परिवार के तीन लोगों में 45 वर्षीय पुरुष और उसके 5 वर्षीय और 11 वर्षीय दो बेटों के अलावा 25 वर्षीय, 28 वर्षीय और 30 वर्षीय महिलाएं, 40 वर्षीय पुरुष और 6 वर्षीय एक बच्ची शामिल है।
विज्ञापन

बापूधाम में पॉजिटिव पाए परिवार के संपर्क में 28 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, सेक्टर-40 के डॉक्टर के संपर्क में आने वालों की की कोई डिटेल नहीं मिली है। सेक्टर-40 में इससे पहले एक 7 साल के बच्चे में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है लेकिन इन दोनों मरीजों का आपस में कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में सभी की रिपोर्ट निगेटिव
जीएमएसएच-16 में 6 मई को हल्लोमाजरा निवासी 35 साल के एक व्यक्ति की आईसीयू में मौत के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल के 7 डॉक्टरों समेत 30 स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। रविवार को सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। उधर, बापूधाम के 62 वर्षीय जिस कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की शनिवार को जीएमसीएच-32 मेें मौत हो गई थी, उसे दिल की बीमारी के साथ लूज मोशन की शिकायत थी। इसके साथ ही उसे तीन साल पहले कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था और एंजीयोप्लास्टी व एंजियोग्राफी भी हुई थी।

पीजीआई में 146 मरीज हैं भर्ती
शहर में अब तक 2142 संदिग्धों की जांच में से 1947 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पीजीआई के कोरोना केयर सेंटर में चंडीगढ़ के कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या 146 हो गई है। वहीं अब तक 24 मरीज ठीक होकर घर गए हैं और 24 मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जबकि कोरोना पॉजिटिव 3 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed