फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 colonies will be take action, notices issue

4 कालोनियां कराई जाएंगी खाली, नोटिस जारी

Sat, 19 Apr 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Apr 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
4 colonies will be take action, notices issue

यूटी प्रशासन सेक्टर-52 में कजहेड़ी गांव के पास स्थित तीन कालोनियों को खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


कुलदीप कालोनी, पंडित कालोनी और मजदूर कालोनी में रहने वालों को संपदा विभाग की ओर से जमीन खाली करने के लिए शनिवार को 21 दिन का नोटिस दिया गया। नोटिस की अवधि खत्म होने पर संपदा विभाग इन कालोनियों को हटा देगा। यहां अवैध तौर पर रहने वाले 500 से ज्यादा परिवार प्रभावित होंगे।

संपदा अधिकारी मोहम्मद शाईन के अनुसार, 21 दिन की अवधि बीत जाने के बाद इन तीन कालोनियों की ठीक वैसे ही हटाया जाएगा, जैसे कालोनी नंबर पांच को हटाया गया था।
विज्ञापन


पुनर्वास योजना के तहत जिन लोगों के मामले लंबित हैं, उन्हें सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में लगने वाले कैंप में सुबह 9 से 12 बजे के बीच आकर आवेदन जमा करने होंगे। पिछले साल भी इन तीन कालोनियों को हटाने का नोटिस जारी किया था। लेकिन, बाद में संपदा विभाग ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


71 को नहीं मिले फ्लैट
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से कुलदीप कालोनी, पंडित कालोनी और मजदूर कालोनी में रहने वाले लोगों को पुनर्वास योजना के तहत मई में फ्लैट अलॉट कर दिए गए थे। लेकिन, इन कालोनियों में 71 परिवार ऐसे थे, जिन्हें फ्लैट अलॉट नहीं हो सके थे, क्योंकि उनके पास पूरे दस्तावेज नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed