फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3rd haryana assembly session from 30 november

20 साल बाद हरियाणा का साल में तीसरा विस सेशन 30 से

Thu, 19 Nov 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Nov 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
3rd haryana assembly session from 30 november

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाने का निर्णय ले लिया गया है। यह साल का तीसरा सेशन होगा और 20 साल बाद ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दो दिन रहने वाला यह सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा।

वहीं, संसदीय कार्यमंत्री रामबिलास शर्मा का कहना है कि 20 साल बाद एक साल में तीसरा सत्र बुलाया जा रहा है। दरअसल, विपक्ष ने काफी समय से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग बुलंद कर रखी थी। इसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने पूर्व में ही सदन में यह आश्वासन दिया था कि नवंबर में विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

बैठक में सत्र के अलावा कई अन्य फैसले भी

3rd haryana assembly session from 30 november

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में ग्राम पंचायत लोहट, खंड बहादुरगढ़, जिला झज्जर की एक कनाल 17 मरले शामलात भूमि को हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन भिवानी की तीन कनाल 14 मरले भूमि से बदलने के विकास एवं पंचायत विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इससे खेल मैदान और भवन निर्माण की सुविधा होगी। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में संपत्ति कर की अदायगी की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर, 2015 तक बढ़ा दी है। यह निर्णय लोगों के हितों के मद्देनजर लिया गया है। निर्णय के अनुसार वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक के लिए संपत्ति कर एवं बकाया की एकमुश्त अदायगी पर ब्याज में छूट दी जाएगी।

वर्ष 2010-11 से 2012-13 तक के लिए सभी संपत्ति कर एवं बकाया का भुगतान करने वाले संपत्ति मालिकों को 30 प्रतिशत की एकमुश्त छूट दी जाएगी। यह अंतिम अवसर है। इसके बाद इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed