फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   39 Indians Killed in Iraq, Sushma Swaraj Told in Rajyasabha

जानिए, कौन और कहां से थे मोसुल में मारे गए सभी 39 भारतीय, क्यों गए थे इराक

Sat, 14 Apr 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
39 Indians Killed in Iraq, Sushma Swaraj Told in Rajyasabha
इराक में मारे गए भारतीय
जून 2014 में इराक के मोसुल में लापता हुए सभी 39 भारतीय मारे गए हैं। जानिए ये सभी कौन थे, कहां से थे, इराक क्यों गए थे। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में एक बड़ा बयान देते हुए बताया कि इराक में लापता सभी भारतीय मारे गए हैं।
विज्ञापन


सभी भारतीयों को ISIS ने मारा था और एक पहाड़ पर सभी शवों को दफना दिया गया था। सरकार ने DNA सैंपल के जरिए सभी शवों की जांच करवाई है। 39 में से 38 शवों के डीएन सैंपल मैच कर गए हैं। मारे गए भारतीयों में 31 पंजाब, 4 हिमाचल और बाकी बिहार और बंगाल के थे। सभी शवों को वतन वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन


साल 2014 में ही सभी नौजवान इराक की एक कंपनी में काम करने गए थे। 22 लोग पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर से थे। हरजीत मसीह नाम के एजेंट ने अपने दोस्त राजबीर के साथ मिलकर इन्हें इराक पहुंचाया था। वह खुद तो बचकर लौट आया, लेकिन बाकी सभी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

15 जून 2014 के बाद से कोई सुराग नहीं लगा

39 Indians Killed in Iraq, Sushma Swaraj Told in Rajyasabha
इराक में मारे गए भारतीय
बता दें कि 2014 में आईएस ने इराक पर कब्जा कर लिया था। इराक के मोसुल व तिकरित कस्बों में आतंकी संगठनों के कब्जे के बाद जिस कंपनी में ये नौजवान काम करते थे, वह कंपनी भी भाग खड़ी हुई। इस दौरान आईएसआईएस ने सभी भारतीयों को बंधक बना लिया। इन्हें मोसुल के किसी गांव की जेल में रखा गया और वहां उनसे मजदूरी कराई गई। 15 जून 2014 के बाद से इन सभी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

इस बीच सभी युवकों को इराक ले जाने वाला युवक हरजीत मसीह भारत लौट आया। फिर एक युवक मनजिंदर सिंह की बहन गुरपिंदर कौर निवासी दसूहा ने उस पर आरोप लगाया कि  हरजीत मसीह और उसके साथी राजबीर ने उसके भाई मनजिंदर सिंह और अन्य 8 युवकों से पैसे लेकर दुबई भेजने का वादा किया था। उसने उन्हें इराक भेज तो दिया, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। गुरपिंदर कौर ने मसीह और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने काला अफगाना से हरजीत मसीह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका साथी फरार हो गया था।

ये रही मारे गए युवकों की सूची

39 Indians Killed in Iraq, Sushma Swaraj Told in Rajyasabha
हरजीत सिंह मसीह
इराक में मारे गए 39 भारतीयों में शामिल पंजाबी युवकों में होशियारपुर के कमलजीत सिंह व गुरदीप सिंह, अमृतसर जिले के निशान सिंह, मनजिन्द्र सिंह, जतिन्द्र सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, सोनू, गुरचरण सिंह व रंजीत सिंह, बटाला के कंवलजीत सिंह, हरीश कुमार, मलकीत सिंह, गुरदासपुर जिले के राकेश, धर्मेन्द्र कुमार, कपूरथला जिले के गविन्द्र सिंह, जालंधर जिले के बलवंत राय, कुलविन्द्र सिंह, रुपलाल, सुरजीत सिंह, दविन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, धुरी के प्रीतपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश के अमन कुमार, इंद्रजीत व संदीप कुमार, बिहार के संदीप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed