{"_id":"61c3983457dcf111963d3541","slug":"3700-policemen-will-handle-the-front-in-municipal-elections-chandigarh-news-pkl436948421","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 3700 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 3700 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव में 3700 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। शुक्रवार को 3700 पुलिसकर्मी मतदान केंद्र व शहर में तैनात रहेंगे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के नेतृत्व में दो एसपी, 16 डीएसपी, 54 इंस्पेक्टर, 515 एएसआई/एसआई, 2323 सिपाही/हवलदार और 800 होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनमें 800 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
इसके अलावा एसपी हेडक्वार्टर/अपराध मनोज मीणा और एसपी सिटी केतन बंसल भी नजर रखेंगे। शहर में 35 वार्ड के लिए मतदान होना है। हर वार्ड में एक इंस्पेक्टर तैनात रहेगा। इसके साथ तीनों एसडीपीओ के डीएसपी अपने-अपने इलाकों में मुस्तैद रहेंगे। इनके साथ ही 3700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। पीसीआर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बुधवार को शहर के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने हलकों में फ्लैग मार्च निकाला।
संवेदनशील वार्डों व बूथों पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर व डीएसपी तैनात रहेंगे। रामदरबार, मनीमाजरा, कॉलोनी नंबर चार, डड्डूमाजरा, धनास, बुडै़ल, मलोया, सेक्टर-49, सेक्टर-25, कजहेड़ी, मौलीजागरां व कुछ अन्य पोलिंग बूथों को पुलिस संवेदनशील मान रही है। इन जगहों पर पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के ऑपरेशन सेल, अपराध शाखा, जिला अपराध शाखा, सीआईडी ब्रांच नजर रखेगी।
विज्ञापन
डीजीपी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई
डीजीपी प्रवीर रंजन ने शहर के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी समेत इंस्पेक्टरों की सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बैठक बुलाई। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति की मतदान केंद्र में बिना मास्क के एंट्री नहीं होनी चाहिए। कोई इलेक्ट्रोनिक गैजेट अंदर नहीं जानी चाहिए। एक समय में एक ही व्यक्ति वोट डाल सकता है। महिला की गोद में बच्चा हो तो वह लेकर जा सकती है। इस दौरान डीआईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसपी पुलिस मुख्यालय/अपराध मनोज मीणा और एसपी सिटी केतन बंसल समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।