फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   370 students shown tallent in spat

स्पैट में 370 विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Wed, 04 Dec 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 04 Dec 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
370 students shown tallent in spat
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेें स्पैट (स्पोर्ट्स एप्टीट्यूट फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट) के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से करीब 370 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इनमें 286 छात्र और 84 छात्राएं शामिल हुए और तीन टेस्ट में पास हुए खिलाड़ियों को दूसरे राउंड के लिए चुना गया। स्पैट का दूसरा राउंड तीन से नौ दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में पास होने वाले विद्यार्थियों को 28 जनवरी से 10 फरवरी 2014 तक होने वाले तीसरे राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

जिला खेल कार्यालय के इंचार्ज देवेंदर राणा ने बताया कि तीसरे राउंड में पास होने वाले पांच हजार खिलाड़ियों में से 8-14 आयु वर्ग को 1500 सौ और 14-19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रतिमाह स्कालरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पैट में पास होने वाले विद्यार्थियों का खेल नर्सरी में दाखिला हो सकता है।

पहले दिन इन स्कूलों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
सेक्टर 20 संस्कृति मॉडल स्कूल, सकेतड़ी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एमडीसी के जीपएस स्कूल, डीएवी स्कूल, सेक्टर सात गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल।   


क्या है स्पैट
स्पैट यानी खेल एवं शारीरिक योग्यता टेस्ट। इसमें प्रतिभागियों की शक्ति, सहनशीलता और लचीलेपन की जांच के लिए टेस्ट लिए जाते हैं।

इस टेस्ट में पास होने वाले खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर होने वाले गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं। हरियाणा में इसे स्पैट और अन्य जगहों पर इसे बैट्री टेस्ट कहा जाता है।

इसमें 8-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed