फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Cirus, Lockdown, arrests for curfew violation in chandigarh

कोरोना वायरसः चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान चार दिनों में 3521 राउंडअप, 67 केसो में 86 गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2020 02:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 28 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Corona Cirus, Lockdown, arrests for curfew violation in chandigarh
नाके पर पूछताछ करती चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सोमवार आधी रात से पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद है। शुक्रवार को रोजाना के मुकाबले कुछ कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए।
विज्ञापन


शहर के अलग-अलग जगहों से पिछले चार दिनों में पुलिस ने 3521 लोगों को राउंडअप किया गया है जबकि 67 केस दर्ज कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 1505 वाहनों की चेकिंग कर 102 वाहनों को जब्त किया गया। अलग-अलग बार्डर पर चंडीगढ़ पुलिस ने 38 नाके लगाए हैं। इसके अलावा पीसीआर समेत अन्य विंग जगह-जगह गश्त करने की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़कों पर लोगों के निकलने कि वजह से पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को कर्फ्यू के चलते घरों में ही रहने की हिदायत देती नजर आई। अनाउंसमेंट के दौरान पुलिस ने पूरी तरह साफ कर किया की यदि कोई भी शख्स किसी भी स्थिति में बाहर निकलता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed