फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   350 crores were given to the company by ignoring the rules : Rao

नियमों को ताक पर रख कंपनी को दिए गए 350 करोड़ : राव इंद्रजीत

Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
350 crores were given to the company by ignoring the rules : Rao
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने इको ग्रीन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले भी कंपनी पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगा चुके केंद्रीय मंत्री ने अब सीएम नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। उनका आरोप है कि कंपनी को नगर निगम ने नियमों को ताक पर रखकर 350 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। उनका आरोप है कि निगम की ओर से कंपनी को कूड़ा उठाने के लिए तय शर्तों से तीन गुणा तक अधिक भुगतान किया है। उन्होंने इस पूरे मामले में कंपनी के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत होने की भी आशंका जाहिर की है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। पत्र में राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम नगर निगम के कई पार्षदों की ओर से की गई शिकायत का भी जिक्र किया है। इतना पैसा देने के बाद भी शहर में साफ-सफाई नहीं हो सकी। राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को कई बार शिकायत करने के बाद भी कंपनी पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इससे साठ-गांठ के संकेत मिलते हैं। शर्तों के अनुसार काम न होने के बावजूद करोड़ों रुपये की पेंमेंट करना सवालों के घेरे में है। गुरुग्राम के अधिकारियों ने कंपनी के साथ हुए टेंडर को रद्द करने की सिफारिश भी की गई, लेकिन इस पर भी छह महीने बाद फैसला हुआ। कंपनी का 2019 से 2023 तक सेवा विस्तार करना भी जांच के दायरे में है। उनका कहना है कि इस सभी पहलुओं की केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed