{"_id":"6321ca69c65f297047280a94","slug":"35-year-old-woman-commits-suicide-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दुकानदार ने नहीं हटाया कब्जा तो विधवा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर झूलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: दुकानदार ने नहीं हटाया कब्जा तो विधवा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर झूलने से हड़कंप
Wed, 14 Sep 2022 06:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:09 PM IST
सार
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने जोगिंदर सिंह के बयान पर आरोपी मदन लाल के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है, आरोपी फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक विधवा ने कब्जाधारी से परेशान होकर छत पर लगे पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पीड़िता ने कुछ समय पहले मकान खरीदा था, जिसके निचले हिस्से में दुकान थी। दुकानदार को दुकान खाली करने को कहा था जो उस पर कब्जा करके बैठा हुआ था। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने बुधवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह निवासी गांव शकूर ने पुलिस बताया कि उसकी बहन हरविंदर कौर (35) की शादी गुरबाज सिंह से हुई थी। गुरबाज की पांच साल पूर्व मौत हो चुकी है। हरविंदर कौर अपने मायके में जाकर रहने लगी, उसे परिजनों ने वार्ड-12 में एक मकान लेकर दिया। मकान के निचले हिस्से में एक दुकान है।
विज्ञापन
यह दुकान आरोपी मदन लाल निवासी वार्ड नंबर-नौ मुदकी ने किराये पर ली है। दुकान खाली करने को कई बार कहा गया लेकिन वह इसे खाली करने के बजाय कब्जा करके बैठा था। मदन की इस हरकत से हरविंदर कौर मानसिक तौर पर परेशान हो चुकी थी। यही वजह है कि बुधवार को घर में लगे पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने जोगिंदर सिंह के बयान पर आरोपी मदन लाल के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है, आरोपी फरार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन