फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 year old record broken by rain, increased cold

बारिश ने 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, बढी ठंड

Mon, 15 Dec 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
32 year old record broken by rain, increased cold

दो दिन से हो रही जबरदस्त बारिश ने चंडीगढ़ में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 74.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार है। इससे पहले ऑल टाइम रिकॉर्ड 29 दिसंबर 1982 में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


उस दौरान 55.8 एमएम बारिश हुई थी। उस रिकॉर्ड को भी 32 साल गुजर चुके हैं। शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश अगले दिन रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही। चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली की सड़कें बारिश से लबालब हो गईं।
विज्ञापन


दिन हो गए ठंडे
दो दिन हुई बारिश से दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात का तापमान कम होने के बजाए बढ़ गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय। सामान्य से सात डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर हुई बारिश के बावजूद रात का तापमान सामान्य से ज्यादा नोट किया गया। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था।

अब गिरेगा रात का तापमान

32 year old record broken by rain, increased cold

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि चंडीगढ़ में सोमवार को कुछ समय के लिए बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। सवेरे करीब तीन से सात बजे तक धुंध पड़ने की संभावना है।

मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन धुंध का असर दिख सकता है। सोमवार से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्से में सोमवार को भी बारिश हो सकती है। उसके बाद इन दोनों राज्यों में आसमान साफ हो जाएगा।

कुछ हिस्से में ओले भी गिरे
दो दिन की बारिश के दौरान कई जगह ओले भी गिरे हैं। चंडीगढ़ में पीजीआई कैंपस, सेक्टर-44 सहित कुछ स्थानों पर ओले गिरने की सूचना है। इसी तरह पंचकूला और बलटाना में भी रविवार सवेरे कुछ समय के लिए ओले गिरे।

सुबह से हो रही बारिश से कई जगहों पर जन-जीवन भी प्रभावित हो गया। जीरकपुर में रविवार दोपहर तक बिजली बंद थी। इससे भी लोगों को बेहद परेशानी हुई।

इसलिए चंडीगढ़ में ज्यादा बारिश हुई

32 year old record broken by rain, increased cold

चंडीगढ़ में शनिवार पूरी रात बादल तेजी से गरजते रहे। लोगों में चर्चा रही कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और पूर्वी हवाओं का मिलन हुआ।

इन हवाओं ने बादलों को बढ़ने से रोक दिया। इसलिए चंडीगढ़ और उसके आसपास ही बादल छाए रहे और तेजी से बरसे। अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस निष्क्रिय हो गया है।

पौधों के लिए फायदेमंद है बारिश
नगर निगम के हॉर्टीकल्चर विभाग के एक्सईएन केपी सिंह ने बताया कि पौधों के लिए ये बारिश बहुत ही फायदेमंद है। इससे पौधों पर जमीं धूल और दीमक हट गए हैं, जो पौधों के बढ़ने में सहायक रहते हैं।

सर्दी से पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। इस बार मानसून भी कमजोर रहा है। जिन लोगों के घर में बगिया बना रखी हैं, उन्हें अब कुछ करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed